ऊना। जिस शादी को लेकर दोनों परिवारों ने महीनों तक तैयारियां की थीं, वह रिश्ता कुछ ही घंटों में टूट गया। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंबोटा गांव में हिंदू रीति-रिवाजों और मंत्रोच्चारण के बीच दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए और हमेशा साथ निभाने का वचन दिया।
सुबह हुई शादी, शाम को टूटा रिश्ता
विदाई का समय आते ही ऐसा मोड़ आया कि दुल्हन ने ससुराल जाने से साफ इनकार कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा और आखिरकार दोनों परिवारों ने आपसी सहमति से इस रिश्ते को आगे न बढ़ाने का फैसला ले लिया।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : रिंग सेरेमनी हुई, शादी की तारीख भी तय...18 लाख लेकर लुटेरी दुल्हन का परिवार फरार
बगलामुखी मंदिर में हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार, युवक और युवती का विवाह बगलामुखी मंदिर में पूरे हिंदू रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। शादी की सभी रस्में शांतिपूर्वक पूरी हुईं और दोनों परिवार खुशी के माहौल में मौजूद रहे। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही देर बाद यह शादी चर्चा का विषय बन जाएगी।
विदाई के समय दुल्हन ने किया इनकार
विवाह के बाद जब दुल्हन की विदाई की तैयारी शुरू हुई तो उसने ससुराल जाने से मना कर दिया। अचानक आए इस फैसले से दोनों परिवार हैरान रह गए। काफी देर तक परिवार के लोगों ने दुल्हन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन सकी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : गहरी खाई में गिरी कार, पति- पत्नी समेत परिवार 3 सदस्यों की मौ*त; बेटा गंभीर
पुलिस की मौजूदगी में हुई बातचीत
मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में दोनों परिवारों के बीच लंबी बातचीत हुई। सभी पहलुओं पर चर्चा की गई और विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश की गई। काफी देर तक चली बातचीत के बाद दोनों पक्ष इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि रिश्ते को जबरदस्ती आगे बढ़ाने के बजाय आपसी सहमति से समाप्त करना ही बेहतर होगा।
आपसी सहमति से खत्म हुआ रिश्ता
आखिरकार दोनों परिवारों ने बिना किसी विवाद के विवाह को आगे न बढ़ाने का फैसला लिया। सहमति बनने के बाद दोनों पक्ष अपने-अपने घर लौट गए। फिलहाल मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल स्वास्थ्य विभाग में नौकरी का सुनहरा मौका, 105 पदों पर भर्ती शुरू- यहां जानें सैलरी डिटेल
दुल्हन ने क्यों किया मना?
फिलहाल, इस बात का पता नहीं चल पाया है कि दुल्हन ने ससुराल जाने से क्यों मना किया। इस संबंध में दोनों पक्षों ने भी अभी तक कुछ नहीं कहा है। हालांकि, जांच में ये सामने आया है कि दूल्हे पक्ष के लोगों ने दुल्हन को नकली गहने थे- क्योंकि उन्हें शक था।
अब ये घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग इसे एक असामान्य घटना मान रहे हैं, क्योंकि शादी की सभी रस्में पूरी होने के बावजूद रिश्ता विदाई से पहले ही समाप्त हो गया।
