ऊना। हिमाचल प्रदेश में चोरी और ठगी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद होते जा रहे हैं कि अब वे पुलिस कर्मचारियों को भी अपना निशाना बनाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। ऊना शहर से सामने आया एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला पुलिस महकमे के लिए भी चिंता बढ़ाने वाला है। यहां लोगों की जान-माल की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली एक महिला पुलिस कर्मी को दो शातिर युवकों ने अपनी चाल में फंसा लिया और उसके सोने के गहने तथा मोबाइल लेकर फरार हो गए।
रास्ता पूछने के बहाने शुरू हुई बातचीत
पुलिस के अनुसार महिला पुलिस कर्मी अरविंद मार्ग पर पैदल जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में दो युवक उसके पास पहुंचे। दोनों ने महिला को रोककर किसी जगह का पता पूछने के बहाने बातचीत शुरू की। युवकों ने खुद को हरिद्वार से आया हुआ बताया। शुरुआत में महिला पुलिस कर्मी को भी इस बातचीत में कुछ असामान्य नजर नहीं आया। दोनों युवक कुछ देर तक उससे बातचीत करते रहे और इसी दौरान उन्होंने ऐसी बातों में उसे उलझाया कि महिला उनके इरादों को भांप नहीं सकी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में चिट्टा सप्लाई करने आया था 27 वर्षीय पंजाबी युवक, बिना नंबर बाइक से करता था तस्करी
मोबाइल कवर में गहने रखने को कहा
बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान दोनों युवकों ने महिला पुलिस कर्मी से उसके गले में पहनी सोने की चेन और अंगूठी मोबाइल कवर में रखने के लिए कहा। महिला ने उनकी बात पर भरोसा कर गहने मोबाइल कवर में रख दिए। इसी दौरान शातिर युवक उसका मोबाइल भी अपने साथ लेकर वहां से निकल गए। दोनों के जाने के बाद महिला को पूरे घटनाक्रम का एहसास हुआ और उसे समझ आया कि उसके साथ चालाकी से वारदात को अंजाम दिया गया है।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार बिजली बिलों से भर रही खाली खजाना! सेस-शुल्क से 2151.46 करोड़ की हुई कमाई
अहसास होते ही पुलिस को दी सूचना
घटना का पता चलते ही महिला पुलिस कर्मी ने पुलिस थाना सदर ऊना को फोन कर मामले की जानकारी दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम हरकत में आई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि दोनों युवकों की पहचान हो सके और उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके।
यह भी पढ़ें : श्रीनयना देवी मंदिर की रसोई में पहुंचे SDM : पुजारी ने जड़े आरोप, क्या सच में भंग हुई परंपरा...जानें
पुलिस कर्मी को ही निशाना बनाना बना चर्चा का विषय
इस घटना ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली महिला पुलिस कर्मी को ही यदि शातिर इतनी आसानी से अपनी बातों में उलझाकर गहने और मोबाइल लेकर फरार हो सकते हैं तो यह अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस को दर्शाता है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि दोनों आरोपी स्थानीय थे या बाहर से आए थे और क्या उन्होंने पहले से महिला पुलिस कर्मी को निशाना बनाया था।
यह भी पढ़ें- हिमाचल की जनता को बड़ी राहत : अब 45 नहीं 25 दिन बाद भरवा सकेंगे दूसरा गैस सिलेंडर
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
एसपी सचिन हिरेमठ ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है और आरोपियों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं लग पाया था। पुलिस उनके हुलिए, गतिविधियों और संभावित मार्गों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।
यह भी पढ़ें- मणिमहेश यात्रा करने निकले दो दोस्त : देर रात गहरी खाई समाई में बाइक, दोनों की मौ**त
बढ़ती ऐसी वारदातों ने बढ़ाई चिंता
ऊना समेत हिमाचल के अलग-अलग हिस्सों में चोरी, ठगी और लोगों को बातों में उलझाकर सामान ऐंठने की घटनाएं सामने आती रही हैं। इस तरह की वारदातों में अपराधी अक्सर मदद मांगने, पता पूछने या किसी दूसरे बहाने से लोगों का भरोसा जीतते हैं और फिर कुछ ही मिनटों में उन्हें अपना शिकार बना लेते हैं।
