नाहन। हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार के बीच एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। हिमाचल के सिरमौर जिला से पुलिस ने दो ऐसे कुख्यात नशा तस्करों को पकडा है, जो एक क्लिनिक से नशे की तस्करी को अंजाम देते थे। पुलिस ने दोनों नशा तस्करों को क्लिनिक से ही गिरफ्तार किया। इस दौरान उनके पास से पुलिस को लाखों रुपए का चिट्टा भी बरामद हुआ है। 

क्लिनिक में दो कुख्यात नशा तस्कर दबोचे

 सिरमौर पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने पांवटा साहिब में इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने एक क्लिनिक में छापेमारी कर 15ण्24 ग्राम चिट्टा बरामद किया और दो कुख्यात तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इन दोनों नशा तस्करों के लिंक खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह किससे नशा लाते हैं और आगे किसे सप्लाई करते हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल चेतावनी के बाद भी ब्यास नदी में कंपनी ने जारी रखा काम, तेज बहाव में बह गया ऑपरेटर

क्लिनिक के भीतर चल रहा था नशे का कारोबार

सूत्रों के मुताबिक एसआईयू टीम 19 नवंबर को धौलाकुआं कौलर और पांवटा साहिब क्षेत्र में गश्त और खुफिया जानकारी एकत्र कर रही थी। इसी दौरान मैन काइंड फैक्टरी के पास टीम को एक अहम सुराग मिला। टीम को सूचना मिली कि दो युवक क्षेत्र में लंबे समय से नशे की सप्लाई कर रहे हैं। पुलिस को यह भी सूचना मिली कि आज यह दोनों एक क्लिनिक में बैठे हैं और उनके पास नशे की बड़ी खेप मौजूद है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: दो सगे भाईयों का एक साथ हुआ भारतीय सेना में चयन, दोनों ने पास की भर्ती परीक्षा

 

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नवीन पनिष्टा की क्लिनिक में दबिश दी और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। तलाशी लेने पर दोनों आरोपियों के पास से पुलिस को 15.24 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान नवीन पनिष्टा निवासी वार्ड नंबर 3 पांवटा साहिब और बिलाल निवासी मटक माजरी विकासनगर उत्तराखंड के रूप में हुई है। 

15.24 ग्राम चिट्टा बरामद

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्लिनिक का इस्तेमाल तस्करी के लिए कब से किया जा रहा था और इस गिरोह के अन्य सदस्य कौन-कौन हैं।

 

यह भी पढ़ें : जयराम ठाकुर ने लुटाई 5 हजार बीघा जमीन- सुक्खू सरकार खोलेगी परतें, फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी गठित

बढ़ती नशा तस्करी पर बढ़ी चिंता

हिमाचल प्रदेश में बीते कुछ वर्षों में चिट्टा तस्करी तेजी से बढ़ी है। छोटे-छोटे कस्बों में भी नशे का नेटवर्क फैलना चिंता का विषय बन चुका है। स्वास्थ्य सेवाओं और शैक्षणिक संस्थानों की आड़ में नशे का धंधा चलने लगेए यह प्रदेश के लिए बेहद खतरनाक संकेत है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें