मंडी। हिमाचल प्रदेश नशे के अंधे कुचक्र में फंसता जा रहा है। राज्य के विभिन्न जिलों में नशे का कारोबार गुपचुप तरीके से पैर पसार रहा है और सबसे चिंता की बात यह है कि अब तस्कर पारंपरिक रास्तों की बजाय नशे की सप्लाई के लिए नए-नए हाईटेक और गुप्त तरीके अपनाने लगे हैं।
नए-नए तरीके अपना रहे तस्कर
कभी जंगलों के रास्ते, तो कभी वाहनों में छिपाकर और अब तो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, वर्चुअल नंबर और डार्क वेब का सहारा लेकर यह धंधा प्रदेश की जड़ों को खोखला कर रहा है। हालांकि, हिमाचल पुलिस द्वारा इन तस्करों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : जंगल में किशोरी संग की नीचता, दो बार प्रेग्नेंट हुई बेचारी- अब मिली 20 साल की सजा
हैंड बैग में भरी थी चरस
ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से सामने आया है- जहां पर सुंदरनगर पुलिस टीम ने दो युवकों को चरस की खेप के साथ धर-दबोचने में सफलता हासिल की है। युवकों ने ये खेप हैंड बैग में छिपाई हुई थी।
पुलिस को हुआ शक
जानकारी के अनुसार, सुंदरनगर थाने की पुलिस टीम ने बीते कल दोपहर को पुंघ फोरलेन पर नाका लगाया हुआ था। इस दौरान पुलिस टीम को नजर वहां से पैदल गुजर रहे दो युवकों पर पड़ी- जो पुलिस को देखकर नजरें चुरा रहे थे। ऐसे में पुलिस टीम ने शक के आधार पर युवकों को तलाशी के लिए रोका।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : चिट्टा सप्लाई करने निकले थे तीन यार, ग्राहक तक पहुंचने से पहले हो गया पुलिस से सामना
हैंडबैग से मिली चरस
इस दौरान पुलिस टीम ने युवकों के हैंडबैग की तलाशी ली- जिसमें से 350 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत एक्शन लेते हुए खेप को अपने कब्जे में लेकर दोनों युवकों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया।
आरोपियों की पहचान
- प्रवीण कुमार (28) निवासी सैंज, कुल्लू
- आशीष शर्मा (29) निवासी औट, मंडी
यह भी पढ़ें : हिमाचल : स्कूटी पर जा रहे युवक के सिर पर गिरा पत्थर, निकले प्राण- 2 महीने बाद होनी थी शादी
कहां से लाए थे खेप?
मामले की पुष्टि करते हुए DSP सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ये खेप कहां से लाए थे और कहां लेकर जा रहे थे। उन्होंने कहा कि इस कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बक्शा नहीं जाएगा।
