कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिला नूरपुर की पुलिस टीम ने मलोट पुल के पास औद्योगिक क्षेत्र मोड़ पर नाकाबंदी के दौरान दो युवकों को चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है।

नाके पर पुलिस ने पकड़ी चरस

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक मोटरसाइकिल के माध्यम से चरस की खेप लेकर इलाके से गुजरने वाले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और संदिग्ध मार्ग पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में 200 रुपये के लिए 19 साल बर्बाद, कोर्ट ने पुलिस को लगाई डांट- चालान रद्द

बाइक पर सवार थे दोनों युवक

बताया जा रहा है कि पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में एक बाइक को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल से 402 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने बाइक सवार दोनों युवकों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया।

 

आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पठानकोट का रहने वाले हैं। आरोपितों की पहचान-

  • मोहित उर्फ मोनू (33) निवासी गोसाईपुर
  • मोहित उर्फ सन्नी (26) निवासी गंदला लाहड़ी

यह भी पढ़ें- CM सुक्खू का बड़ा ऐलान : सरकारी अस्पतालों में मिलेगा फ्री इलाज, दवाई के भी नहीं लगेंगे पैसे

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बरामद चरस को कब्जे में लेकर दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना इंदौरा में मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चरस की खेप कहां से लेकर आए थे और इसे कहां पहुंचाने की तैयारी थी। मामले में आगे की जांच जारी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें