शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशे के बढ़ते खतरे के बीच पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। जिला शिमला के रोहड़ू क्षेत्र में पुलिस ने एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। शुक्रवार रात की इस कार्रवाई में पुलिस ने 353 पेटियों से भरा ट्रक जब्त किया और मौके पर ही ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया।
रात के समय गश्त कर रही थी पुलिस टीम
शुक्रवार रात रोहड़ू पुलिस थाना की एक टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान अणु कांसकोटी के पास सड़क किनारे खड़े एक संदिग्ध ट्रक (नंबर HP 63B 0818) को देखकर पुलिस ने जांच की। जांच के दौरान ट्रक से विभिन्न ब्रांड की शराब की सैकड़ों पेटियां मिलीं, जिनमें अधिकतर देसी और अंग्रेजी शराब शामिल थी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: बर्थडे की खुशियां मातम में बदली, नहर में डूबे दो दोस्त; पहले केक काट की थी शराब पार्टी
किस-किस ब्रांड की शराब मिली
ट्रक से जब्त की गई शराब में निम्न ब्रांड शामिल हैं:
- 198 पेटियां "संतरा" मार्का देसी शराब
- 89 पेटियां "रॉयल स्टैग"
- 10 पेटियां "ऑफिसर चॉइस"
- 12 पेटियां "ब्लेंडर प्राइड"
- 44 पेटियां "किंगफिशर" बियर
चालक गिरफ्तार, जांच जारी
पुलिस ने मौके पर मौजूद ट्रक चालक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान पूर्ण दत्त 52 वर्ष के रूप में हुई है, जो शीलगांव तहसील आनंदपुर जिला शिमला का निवासी है। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब किस स्थान पर पहुंचाई जानी थी।
यह भी पढ़ें : HRTC बस में सवारी बनकर घुसा 'गुंडा' : ड्राइवर पर चलाए लात-घुसे, वर्दी तक फाड़ी
नशे का बढ़ता असर, चिंता का विषय
हिमाचल प्रदेश जो कभी शांति और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता था, अब नशे के बढ़ते प्रभाव से जूझ रहा है। बीते कुछ वर्षों में राज्य में अवैध शराब और नशीले पदार्थों की तस्करी के मामलों में इजाफा हुआ है। युवाओं में नशे की लत बढ़ना सामाजिक ताने.बाने के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : राखी से पहले 6 बहनों ने खोया इकलौता भाई, 9 महीने के मासूम के सिर से उठा पिता का साया
पुलिस की अपील
शिमला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अगर कहीं भी अवैध शराब या नशीले पदार्थों की आवाजाही की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। नशे के खिलाफ यह लड़ाई तभी जीती जा सकती है जब समाज और कानून व्यवस्था एक साथ मिलकर कार्य करें।
