सोलन। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर पर्यटकों की सुरक्षा में एक बड़ी चूक की घटना सामने आई है। सोलन जिले के कंडाघाट में माउंटेन रिवर कैंप के दौरान एडवेंचर एक्टिविटी में भाग ले रहे पंजाब के टूरिस्ट की सुरक्षा हुक टूटने से शनिवार को मौत हो गई। मृतक अपनी पत्नी के साथ कैंप में भाग लेने आया था। इस घटना के बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 194 में मामला दर्ज किया है, जो कि दंगा-फसाद करने की धारा है।

पैर फिसलने से रस्सी पर झूल गए

उसकी पहचान गोपाल शर्मा निवासी मंडी गोविन्दगढ़ जिला फतेहगढ़ पंजाब के रूप में हुई है। उसकी पत्नी भी एडवेंचर कैंप में भाग ले रही थीं। शनिवार को गोपाल शर्मा रोप कोर्स में भाग ले रहा था। कैंप के आयोजकों ने गोपाल को सुरक्षा बेल्ट पहनाई हुई थी। रोप कोर्स का पांचवां पड़ाव पूरा करते समय पैर फिसलने से गोपाल रस्सी से सुरक्षा हुक के सहारे नीचे झूल गए।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: परिजनों की टूटी उम्मीद, मलाणा खड्ड में बहे दूसरे युवक की मिली देह, 21 साल का था

फिर सुरक्षा हुक भी टूटा

लेकिन अचानक सुरक्षा हुक टूट जाने से वे करीब 12 फीट नीचे पीठ के बल जा गिरे। इस घटना से कैंप में मौजूद पर्यटकों में चीख-पुकार मच गई। गंभीर रूप से घायल हालत में गोपाल को कैंप के कर्मचारी, पत्नी और परिजन तुरंत सिविल अस्पताल कंडाघाट लेकर गए, जहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखकर सिविल अस्पताल सोलन रेफर कर दिया। सोलन अस्पताल में इलाज के दौरान गोपाल की मृत्यु हो गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: बैंक मैनेजर, कैशियर से मिलकर शातिर ने कर दिया 57 लाख रुपए का लोन घोटाला

पुलिस ने जोड़ी दंगा कराने की धारा

कंडाघाट पुलिस ने अभी तक अपनी जांच में सुरक्षा में इस बड़ी चूक को दर्ज नहीं किया है और न ही कैंप के आयोजकों से पूछताछ कर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने गोपाल की पत्नी और परिजनों से पूछताछ की है, साथ ही कैंप में मौजूद पर्यटकों के बयान लिए हैं। पुलिस का कहना है कि गोपाल रोप कोर्स की एक्टिविटी के दौरान अचानक नीचे गिरे और अंदरूनी चोटों के कारण उनकी मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें :हिमाचल: बंद गाड़ी के शीशे पर चढ़ा था अखबार- मालिक को इस हालत में मिला चालक, उड़े होश

 

पुलिस ने गोपाल के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस की लापरवाही का आलम यह है कि इस दर्दनाक घटना के लिए जिम्मेदारों के खिलाफ केस दर्ज करने के बजाय उसने बीएनएस की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है, जो कि दंगा-फसाद करवाने की धारा है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें