कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जिला पुलिस की CIA टीम ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में चरस बरामद की है।

1.340KG चरस हुई बरामद

पुलिस ने इस मामले में चम्बा जिले के चुराह क्षेत्र के रहने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1.340 किलोग्राम चरस बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: 10वीं में कंपार्टमेंट आने से टूट गया 15 वर्षीय अमन, रिजल्ट देख उठाया गलत कदम- हुई मौ*त

नाकाबंदी में मिली सफलता

मिली जानकारी के अनुसार, CIA नूरपुर टीम नियमित गश्त और संदिग्ध वाहनों की जांच में जुटी हुई थी। इसी दौरान डिफेंस रोड कोपड़ा के पास पुलिस ने नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को दो वाहन संदिग्ध दिखाई दिए, जिन्हें रोककर तलाशी ली गई।

 

कैसे हत्थे चढ़े नशा तस्कर?

पुलिस ने ऑल्टो कार नंबर HP01C-2306 और होंडा BR-V नंबर HP48A-7741 को जांच के लिए रोका। दोनों वाहनों में सवार युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने नियमानुसार तलाशी प्रक्रिया अपनाई। तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपियों के कब्जे से 1.340 किलो चरस बरामद हुई।

यह भी पढ़ें- BREAKING: NEET UG 2026 परीक्षा हुई रद्द: पेपर लीक की आशंका - CBI जांच करेगी

आरोपियों की पहचान

बरामदगी के बाद पुलिस ने मौके पर ही तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस  टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी चंबा जिले की तहसील चुराह के निवासी बताए जा रहे हैं। आरोपियों की पहचान-

  • फारुख (20) 
  • सैफ अली (30)
  • अब्दुल्ला (33)

यह भी पढ़ें : नशे के खिलाफ सुक्खू सरकार का सबसे बड़ा फैसला- अब सरकारी नौकरी से पहले होगा चिट्टा टेस्ट

पुलिस के कब्जे में दो गाड़ियां

पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, वारदात में इस्तेमाल किए गए दोनों वाहनों को भी कब्जे में ले लिया गया है।

कहां से लाए थे चरस?

प्राथमिक जांच में पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी यह चरस कहां से लेकर आए थे और इसे किस स्थान तक पहुंचाया जाना था। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में लगी हुई है। जांच एजेंसियां यह भी खंगाल रही हैं कि इस गिरोह के संपर्क किन-किन लोगों से जुड़े हुए हैं और इसके पीछे कोई बड़ा तस्करी नेटवर्क तो सक्रिय नहीं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में स्मार्ट मीटर की आरती उतारकर जताया विरोध: बंद पड़ी दुकान का आया 22 हजार बिल, विभाग मौन

पुलिस का विशेष अभियान

हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ते नशे के मामलों को देखते हुए पुलिस विभाग ने कई जिलों में विशेष अभियान चला रखा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और तस्करी पर रोक लगाने के लिए आने वाले समय में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें