#अपराध

November 3, 2026

हिमाचल : खड्ड किनारे नशा बेचने आए थे दो यार, पुलिस ने लाखों के चिट्टे और नकदी संग किए अरेस्ट

NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया मामला

शेयर करें:

himachal kangra news

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में पुलिस प्रशासन नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। आए दिन पुलिस नशे की खेप के साथ तस्करों को सलाखों के पीछे डाल रही है। ताजा मामला जिला कांगड़ा से सामने आया है। यहां पर पुलिस ने लाखों के नशे संग दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। 

गश्त के दौरान दिखे दो संदिग्ध व्यक्ति

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कांगड़ा के देहरा से सामने आया है। यहां पर पुलिस नशे के खिलाफ गश्त कर रही थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पुलिस की टीम जब ढलियारा सीमेंट स्टोर के पास पहुंची तो वहां खड्ड किनारे दो व्यक्ति संदिग्ध हालत में दिखाई दिए।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से बिक रहा खैनी-गुटखा, गहरी नींद में सो रही सुक्खू सरकार

 

पुलिस को दोनों की गतिविधियों पर शक हुआ, जिसके बाद टीम ने उन्हें रोककर पूछताछ की और उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 50.840 ग्राम चिट्टा और 10,000 रुपये नकद बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।

NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया मामला

इस मामले में पुलिस थाना देहरा में 1 नवंबर 2026 को NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब मामले को लेकर आगामी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी चिट्टे की यह खेप कहां से लेकर आए थे और इसका इस्तेमाल कहां किया जाना था।

 

यह भी पढ़ें : SPG छोड़ कर राजनीति में आए थे नंदलाल, सीधे दिल्ली से मिला था टिकट; वीरभद्र के थे करीबी

चिट्टे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की भी होगी जांच

पुलिस अब इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि आरोपी कब से इस नशे के कारोबार में शामिल थे और उनके संपर्क में कौन-कौन लोग हैं। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश करेगी कि चिट्टे की सप्लाई के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो काम नहीं कर रहा। इसके लिए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि नशे के इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख