#अपराध
November 4, 2026
NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया मामला

शिमला। जिस उम्र में युवाओं को अपने भविष्य और करियर को संवारने के सपने देखने चाहिए, उस उम्र में कुछ युवा नशे के दलदल में फंसकर अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला शिमला से सामने आया है, जहां पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महज 18 साल के एक युवक को लाखों के नशे संग अरेस्ट किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला शिमला के जुब्बल से सामने आया है। यहां पर पुलिस नशे के खिलाफ गश्त कर रही थी। आने-जाने वाली सभी गाड़ियों की नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने नेहनार-जुब्बल रास्त से जा रहे एक युवक को रोका।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में 400 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास युवाओं को सुनहरा मौका- जाने सब कुछ
पुलिस को देख युवक घबरा गया। टीम को युवक की हरकतें संदिग्ध लगी, शक के आधार पर पुलिस ने युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से पुलिस को 33 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गोविंद (18) पुत्र बालक राम निवासी लुधियाना, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 3 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने इस मामले में थाना जुब्बल में FIR दर्ज की है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आया था और इस नशे की सप्लाई के पीछे कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : सतलुज नदी में तैरती मिली 56 वर्षीय महिला की देह, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है और पुलिस नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने का भी प्रयास कर रही है।