शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अकसर चोर घरों में घुसकर सोने चांदी और नगदी पर हाथ साफ कर देते हैं। लेकिन शिमला जिला से सामने आए मामले ने सभी को हैरान कर दिया है। शिमला जिला के ठियोग के चोर अब सीधे खतरों के खिलाड़ी बन गए हैं। उनका नया शौक हैकृ 250 केवी का भारी.भरकम ट्रांसफार्मर चुराना, वह भी तब जब तारों में बिजली की सप्लाई चल रही थी, जी हां, आपने सही पढ़ा। चोरों को न करंट का डर है, न पुलिस का, और न ही यमराज का।
मामला क्या है
बीती रात शिमला जिला के ठियोग के फागू के नरछट खड्ड में चोरों ने अपना हुनर दिखाया। आईपीएच (जल शक्ति विभाग) के लिए लगा 250 केवी का ट्रांसफार्मर वहां से रातों-रात गायब हो गया। मजे की बात यह है कि बिजली के तारों में सप्लाई चल रही थी। जेई कविंदर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि पंप ऑपरेटर निखिल जब सुबह वहां पहुंचा, तो देखा कि खंभा तो है, लेकिन उस पर रखा बिजली का ट्रांसफार्मर गायब है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : रात 8 बजे घर पहुंची स्कूली छात्रा- HRTC चालक पर जड़े आरोप, देखें वीडियो
एक महीने में पांचवीं घटना
हैरानी की बात यह है इस महीने में ट्रांसफार्मर गायब होने की घटना 5 बार हो चुकी है। ऐसा लगता है ठियोग में कोई 'ट्रांसफार्मर कलेक्शन गैंग' सक्रिय हो गया है। इससे पहले ये चोर बलग के कोटशई, पराला सेब मंडी, रेलकोटी और एचपीएमसी के पास से भी ट्रांसफार्मर उड़ा ले गए थे। लोग सोच रहे हैं कि आखिर चोर इतने भारी ट्रांसफार्मर का करते क्या हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : श्मशान घाट के रास्ते में बनाया बगीचा, नहीं ले जाने दी महिला की देह- परिजनों ने काटा बवाल
पुलिस ढूंढ रही लकीर, चोर पीट गए फकीर
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, गांव वाले अंधेरे में बैठे हैं और सोच रहे हैं कि अब अपने ट्रांसफार्मर की सुरक्षा कैसे करें? क्या अब ट्रांसफार्मर को भी जंजीरों से बांधकर ताला लगाना पड़ेगा।
