शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला का शव शव गौशाला में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
पहले खाया जहरीला पदार्थ
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला शिमला के ठियोग उपमंडल के धारकन्दरू गांव से सामने आया है। यहां पर एक महिला ने अपनी जान लेने के लिए संदिग्ध जहरीले पदार्थ का सेवन किया। बताया जा रहा है कि जब उस पदार्थ का असर शुरू हुआ तो वह घर से निकलकर पास की गोशाला में चली गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : लग्जरी बस में नशा तस्करी, पुलिस ने लाखों की चरस संग एक हरियाणवी धरा
फिर गोशाला में फंदा लगाकर दी जान
कुछ समय बाद वहां उसका शव फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान मंजू शर्मा, पत्नी देवेन्द्र शर्मा, निवासी धारकन्दरू के रूप में हुई है। घटना का पता चलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस, शुरू की जांच
सूचना मिलते ही ठियोग पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों और परिजनों से पूछताछ कर घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में पंचायतों की लगेगी लॉटरी : बेहतर काम पर मिलेगा दोगुना पैसा, केंद्र ने बढ़ाई ग्रांट
मौके से जरूरी साक्ष्य भी एकत्र किए गए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुलेगा राज
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला की मौत की असली वजह क्या थी। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें : दिल्ली से ऑटो लेकर हिमाचल पहुंचे 3 विदेशी पर्यटक- रिज पर पुलिस ने काटा मोटा चालान
SDPO ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
मामले की गंभीरता को देखते हुए ठियोग के SDPO भी घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक तथ्यों और जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जांच पूरी होने से पहले किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।
