शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ठियोग क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने अचानक ऐसा रूप ले लिया- जिसने कुछ ही पलों में पूरे इलाके का माहौल तनावपूर्ण बना दिया और लोगों को दहशत में डाल दिया।
हिमाचल में दिल्ली के युवकों की गुंडागर्दी
मतियाना बाजार में शनिवार शाम को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब दिल्ली के युवकों ने सरेआम गुंडागर्दी की। दिल्ली से आए दो युवकों और स्थानीय लोगों के बीच मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : 22 यात्रियों समेत खाई में समाई ट्रैवलर, ड्राइवर बोला- कंट्रोल करना चाहा, लेकिन…
क्या है पूरा मामला?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुरुआत में मामला सड़क पर ओवरटेक को लेकर हुआ, लेकिन देखते ही देखते कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि दोनों पर्यटक स्थानीय लोगों से उलझ पड़े और बहस के दौरान माहौल इतना गरमा गया कि एक युवक ने लोगों को डराने के लिए पिस्तौल जैसी वस्तु निकाल ली।
सिर पर किया वार
जैसे ही उसने इसे लहराया, आसपास मौजूद लोगों में भय के साथ गुस्सा भी फैल गया। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने बताया कि पिस्तौल जैसी दिखने वाली वस्तु से एक स्थानीय युवक के सिर के पीछे वार भी किया गया, जिससे स्थिति और भड़क गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में एंट्री TAX न हटाया तो पंजाब भी वसूलेगा पैसा : CM सुक्खू को मंत्री ने दी सीधी वार्निंग
लोगों ने दोनों को पीटा
इसके बाद बाजार में मौजूद लोगों ने एकजुट होकर दोनों पर्यटकों को घेर लिया और उनकी पिटाई कर दी। कुछ देर तक वहां धक्का-मुक्की और हाथापाई का माहौल बना रहा।
मौके से भागे दोनों पर्यटक
भीड़ को बेकाबू होते देख दोनों पर्यटक किसी तरह अपनी गाड़ी में सवार होकर मौके से भाग निकले। घटना की सूचना तुरंत Himachal Pradesh Police को दी गई, जिसके बाद ठियोग पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए इलाके में नाकाबंदी कर दी। प्रेमघाट चौक पर लगाए गए नाके के दौरान संदिग्ध ऑडी कार को रोक लिया गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में आज से अगले एक हफ्ते तक नहीं मिलेगी AMBULANCE...मरीजों को होगी परेशानी
तलाशी के दौरान पुलिस को वह वस्तु बरामद हुई, जिसे पहले पिस्तौल समझा जा रहा था। जांच में यह ‘मेड इन चाइना’ लाइटर निकला, जो दिखने में बिल्कुल असली पिस्तौल जैसा था। इसके बावजूद आरोपियों द्वारा इसका इस्तेमाल लोगों को डराने और हमला करने के लिए किए जाने के चलते मामला गंभीर बना रहा।
गलत तरीके से किया ओवरटेक
शिकायतकर्ता विवेक खंगटा निवासी टिक्कर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह शाम करीब पांच बजे अपनी गाड़ी से शिमला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई ऑडी कार ने लापरवाही से ओवरटेक करने की कोशिश की और उनकी गाड़ी के सामने आकर रास्ता रोक लिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: रात को खाई में गिरी पर्यटकों से भरी ट्रैवलर- 4 की मौके पर मौ*त, 17 गंभीर
पिस्तौल निकाल किया हमला
आरोप है कि कार से उतरे युवकों उज्ज्वल जैन और सोहिल अरोड़ा ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर एक ने पिस्तौल जैसी वस्तु निकालकर हमला किया और जान से मारने की धमकी दी।
विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज
इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं 115(2), 126(2), 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : महिला भिक्षु म*र्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा- शरीर से मिले कई पुरुषों के DNA, 4 अरेस्ट
कुछ पर्यटक बिगड़ते हैं माहौल
स्थानीय लोगों का कहना है कि बाहरी राज्यों से आने वाले कुछ पर्यटक नियमों की अनदेखी करते हैं और स्थानीय माहौल को बिगाड़ते हैं। जिससे इस तरह के टकराव की स्थिति पैदा होती है। वहीं, पुलिस ने भी लोगों से अपील की है कि किसी भी विवाद की स्थिति में कानून को हाथ में लेने के बजाय तुरंत प्रशासन को सूचित करें।
