शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ शिमला पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस जगह-जगह नाकाबंदी कर रही है और लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत शिमला पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 39.5 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इस दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब पूरे ड्रग नेटवर्क और चिट्टा सप्लाई चेन की जांच में जुटी है।

होटल में छापा, चिट्टे के साथ धरे तीन युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला शिमला के शहर के एक निजी होटल से सामने आया है। यहां पर पुलिस नशे के खिलाफ गश्त रही थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ युवक एक होटल में नशे की खरीद-फरोख्त करने वाले हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के आसमान में दिखी रहस्यमयी रोशनी, कुछ सेकंड की चमक ने बढ़ाई लोगों की धड़कनें; जानें क्या था

 

सूचना मिलते ही पुलिस ने एक निजी होटल में छापा मारा।  यहां से पुलिस ने 21 ग्राम चिट्टा बरामद किया। मौके से आकाश (18), सागर सिंह (19) और अंकित कुमार (23) को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपी पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं।

वाहन की तलाशी में मिला 8.5 ग्राम चिट्टा

दूसरे मामले में जुब्बल के हाटकोटी इलाके में पुलिस ने एक वाहन की जांच की। तलाशी के दौरान गाड़ी के डैशबोर्ड से 8.5 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस ने मोहित कुमार (28) निवासी जुब्बल को गिरफ्तार किया।

 

यह भी पढ़ें : अब नहीं चलेगा घर के पास नौकरी का जुगाड़! हिमाचल हाईकोर्ट के फैसले से हजारों कर्मचारियों को झटका

बिलासपुर के युवक से चिट्टा और नकदी बरामद

तीसरे मामले में जुब्बल के सरस्वती नगर क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविन्द्र कुमार (26) निवासी घुमारवीं, जिला बिलासपुर, को पकड़ा। उसके कब्जे से 10 ग्राम चिट्टा और 12,100 रुपये नकद बरामद किए गए।

पुलिस रिमांड पर भेजे गए सभी आरोपी

इस कार्रवाई में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चिट्टा कहां से आ रहा था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें : देवभूमि पर मंडराया महासंकट ! कभी भी तबाही मचा सकते हैं ये दरकते पहाड़, IIT मंडी के शोध में खुलासा


पुलिस ने पांचों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चिट्टा सप्लाई करने वाले और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं।

युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील

शिमला पुलिस ने लोगों, खासकर युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की है। साथ ही कहा है कि अगर किसी को नशा तस्करी या किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।