राजनीति

#अपराध

November 29, 2026

चंडीगढ़ से हिमाचल में चिट्टा सप्लाई करने आ रही थी नेहा, पुलिस ने साथी संग की गिरफ्तार

NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया मामला

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Shimla News

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशे का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के बावजूद तस्कर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में राजधानी शिमला से एक मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक युवक और युवती को चिट्टे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बिछाया जाल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिमला पुलिस नशे के खिलाफ बीते कल शनिवार को गश्त कर रही थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान शिमला पुलिस के स्पेशल सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक और युवती बस में सवार होकर चंडीगढ़ से चिट्टा लेकर शिमला आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सतर्क हो गई और आरोपियों को पकड़ने के लिए योजना बनाई।

 

यह भी पढ़ें :  नहर में मिली दामाद की देह, सुसर ने जताया कई युवकों पर शक- पुलिस को बताई सच्चाई

शोघी में बस रुकवाकर ली गई तलाशी

पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर शोघी में नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान चंडीगढ़ से आ रही संबंधित बस को रुकवाया गया और उसमें सवार यात्रियों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस को दो यात्रियों पर शक हुआ।

युवक-युवती के पास से मिला 14 ग्राम चिट्टा

पुलिस ने जब दोनों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से 14 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आरिफ हुसैन निवासी जम्मू-कश्मीर और नेहा उर्फ सोनू निवासी लोअर कोटी, रोहड़ू के रूप में हुई है।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने मिड-डे मील वर्करों को दी बड़ी सौगात- अब साल में मिलेगी 12 और छुट्टियां

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना बालूगंज में NDPS एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

चिट्टा कहां से लाए और किसे करना था सप्लाई?

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चिट्टे की खेप चंडीगढ़ में कहां से लेकर आए थे और शिमला में इसे किस व्यक्ति तक पहुंचाना था। इसके साथ ही पुलिस नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख