कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में पुलिस नशा तस्करों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। पुलिस टीम द्वारा आए दिन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला जा रहा है। इसी कड़ी में ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से सामने आया है- यहां पुलिस टीम ने चरस और चिट्टा (हेरोइन) के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

नशा तस्कर हुआ अरेस्ट

पुलिस टीम को यह सफलता गश्त के दौरान मिली है। पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ NDPS  की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : जन्म के 6 माह बाद ही खो दिया था पिता, चाचा ने थामा हाथ- बेटा बना लेक्चरर

गश्त पर थी पुलिस टीम

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस चौकी अखाड़ा बाजार की टीम गश्त पर थी। इस दौरान सब्जी मंडी रोड पर पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को तलाशी के लिए रोका। पुलिस को देखकर आरोपी के चेहरे का रंग उड़ गया।

चरस और चिट्टा बरामद

पुलिस टीम ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली- तो पुलिस टीम को उसके कब्जे से 6.88 ग्राम चरस और 6.52 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नशे की खेप को अपने कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में महिला ने एक साथ जन्मे तीन बच्चे- दो बेटियां, एक बेटा; सभी स्वस्थ

आरोपी की पहचान

आरोपी की पहचान 40 वर्षीय भवन सूद के रूप में हुई है- जो कि अखाड़ा बाजार कुल्लू का रहने वाला है। पुलिस टीम ने उसके खिलाफ NDPS की धारा 20, 21 और 25 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

मामले की पुष्टि करते हुए SP कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। जल्द ही आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ कर ये पता लगाया जा रहा है कि वो ये खेप कहां से लाया था और कहां लेकर जा रहा था। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बक्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शराब पीने का आदी था पति, तंग आकर पत्नी ने उजाड़ा खुद का सुहाग

बढ़ रहा नशे का कारोबार

विदित रहे कि, हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है, जिससे समाज और खासकर युवा पीढ़ी पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। राज्य की शांत वादियों में अब नशे का जहर फैलाने वाले तस्कर सक्रिय हो गए हैं। स्थानीय तस्करों के साथ-साथ बाहरी राज्यों से आने वाले अपराधी भी इस अवैध कारोबार में लिप्त पाए जा रहे हैं। हिमाचल पुलिस लगातार इस चुनौती से निपटने के लिए सख्त कदम उठा रही है और बाहरी तस्करों को भी गिरफ्तार कर रही है।

नशा तस्करी की बढ़ती समस्या

हिमाचल प्रदेश की सीमाएं पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों से लगती हैं, जहां से ड्रग्स की आपूर्ति हो रही है। बाहरी तस्कर चरस, हेरोइन, अफीम और सिंथेटिक ड्रग्स हिमाचल लाकर बेच रहे हैं, जिससे राज्य के युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है। कुल्लू, मंडी, शिमला और कांगड़ा जिलों में नशा तस्करी के मामले सबसे ज्यादा सामने आ रहे हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें