#विविध

March 15, 2025

हिमाचल में महिला ने एक साथ जन्मे तीन बच्चे- दो बेटियां, एक बेटा; सभी स्वस्थ

बच्चों के जन्म पर पूरा परिवार मना रहा है खुशियां

शेयर करें:

Hamirpur News

हमीरपुर। हिमाचल में बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो माता-पिता बनने के लिए तरस रहे हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें एक साथ दो या तीन बच्चों की खुशी मिल रही है। ऐसा ही एक मामला हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से सामने आया है, जहां एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है।

एक साथ जन्मे तीन बच्चे

महिला ने दो बेटियों और एक बेटे को एकसाथ जन्म दिया है। तीनों नवजात शिशु और उन्हें जन्म देने वाली महिला पूरी तरह से स्वस्थ है। बच्चों को देखने और बधाइयां देने के लिए रिश्तेदारों और आस पड़ोस के लोगों की भीड़ लग गई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सात नशा तस्कर अरेस्ट, भारी मात्रा में चिट्टा भी हुआ बरामद

हर तरफ खुशी का माहौल

महिला ने साई अस्पताल और IVF सेंटर, दुग्गा में बच्चों को जन्म दिया है। बच्चों के जन्म के बद पूरे अस्पताल और महिला के परिवार में खुशी की माहौल है। तीनों बच्चों की जन्म देने वाली महिला की पहचान मोनिका शर्मा पत्नी अविनाश शर्मा के रूप में हुई है।

नवजात और मां पूरी तरह सुरक्षित

परिजनों ने बताया कि वो बीते कल मोनिका की अस्पताल में सफल डिलीवरी हुई है। प्रसव की प्रक्रिया को सुरक्षित और सफल बनाने के लिए अस्पताल की चिकित्सा टीम ने कड़ी मेहनत की। तीनों बच्चे और मोनिका पूरी तरह से सुरक्षित है। उनका कहना है कि डॉक्टरों की टीम ने नवजात बच्चों के स्वास्थ्य की विशेष निगरानी रखी हुई है। डॉक्टरों द्वारा बच्चों की देखभाल के लिए जरूरी मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शराब पीने का आदी था पति, तंग आकर पत्नी ने उजाड़ा खुद का सुहाग

खुशियां मना रहा परिवार

मोनिका ने कहा कि बच्चों के जन्म पर पूरा परिवार खुशियां मना रहा है। हम बहुत खुश हैं कि तीनों बच्चे स्वस्थ और सुरक्षित हैं। मोनिका के पति अविनाश का कहना है कि हमने कभी नहीं सोचा था कि हम एक साथ तीन बच्चों के माता-पिता बन जाएंगे। तीनों बच्चों का एक साथ जन्म होना हमारे लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है।

लाखों में एक होता है ऐसा मामला

वहीं, अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि तीनों बच्चों की सफल डिलीवरी करवाई गई है। अभी मां और तीनों बच्चों को अस्पताल में ही रखा गया है-जहां पर उनकी देखभाल की जा रही है। उन्होंने बताया कि ऐसा मामला लाखों में एक होता है- जब कोई महिला एक साथ तीन बच्चों को जन्म देती है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : परिवार की होली हुई बेरंग, दोस्तों के साथ घूमने गया नौजवान बेटा खड्ड में डूबा

एक बार में कैसे होता है दो या तीन बच्चों का जन्म?

  • एक बार में दो या तीन बच्चों का जन्म, जिसे जुड़वा या तीन संतानें (ट्रिप्लेट्स) कहा जाता है। निम्नलिखित कारणों से हो सकता है-
  • एक अंडाणु का निषेचन होने के बाद वह विभाजित हो जाता है और दो या अधिक भ्रूणों का निर्माण करता है। इसे समान जुड़वा कहा जाता है, क्योंकि इन बच्चों का DNA एक जैसा होता है।
  • जब महिला के शरीर में एक से अधिक अंडाणु का निषेचन होता है, तो अलग-अलग भ्रूण बन सकते हैं। इसे असमान जुड़वा कहा जाता है, क्योंकि इनका DNA अलग होता है।
  • जब महिलाएं गर्भधारण के लिए प्रजनन उपचार लेती हैं, जैसे इन विट्रो फर्टिलाइजेशन IVF तो एक से अधिक भ्रूण को गर्भाशय में प्रत्यारोपित किया जा सकता है, जिससे जुड़वा या ट्रिप्लेट्स की संभावना बढ़ जाती है।
  • कुछ परिवारों में जुड़वा या ट्रिप्लेट्स का इतिहास होता है, जिससे महिलाओं में एक से अधिक अंडाणु छोड़ने की प्रवृत्ति होती है। यह संभाव्यता वंशानुगत होती है।
  • बड़ी उम्र की महिलाओं में एक से अधिक अंडाणु का निषेचन होने की संभावना अधिक होती है, जिससे जुड़वा या तीन बच्चों का जन्म हो सकता है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख