सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर स्थित राजगढ़ उपमंडल के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक पर 24 दर्जन से अधिक छात्राओं ने छेड़छाड़ और अनुचित व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

शिक्षा संवाद के दौरान हुआ बड़ा खुलासा

सूत्रों के अनुसार स्कूल में आयोजित ‘शिक्षा संवाद’ कार्यक्रम के दौरान कुछ छात्राओं ने स्कूल की प्रिंसिपल को बताया कि एक शिक्षक लंबे समय से उनके साथ गंदी हरकतें कर रहा है। प्रिंसिपल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत यौन उत्पीड़न निवारण समिति की बैठक बुलाई और इसमें पीड़ित छात्राओं के साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी शामिल किया गया।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल : माथा टेकने मंदिर आए थे दो युवक सतलुज में बहे- एक की मिली देह, दूसरा लापता

24 छात्राओं ने सुनाई आपबीती

बैठक में जब 24 छात्राओं ने विस्तार से आपबीती सुनाई, तो माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। छात्राओं ने बताया कि शिक्षक उन्हें गलत तरीके से छूता था और उनके साथ बार-बार असहज व्यवहार करता था।

 

यह भी पढ़ें: शिमला से रामपुर तक बनेगा फोरलेन, गडकरी ने विक्रमादित्य को लिखी चिट्ठी- जानें पूरी खबर

लोगों ने किया प्रदर्शन

घटना के बाद स्कूल में अभिभावकों और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्कूल परिसर में विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू हो गई। लोगों का आरोप था कि स्कूल प्रशासन, खासतौर पर प्रिंसिपल, ने समय रहते कोई सख्त कदम नहीं उठाया।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल में पांच दिन पहले मानसून की एंट्री, कई जिलों पर मंडरा रहा खतरा; नदी-नालों से रहें दूर

पुलिस ने हिरासत में लिया टीचर

स्थानीय एसडीएम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। संगड़ाह के डीएसपी मुकेश डडवाल, जो इस समय राजगढ़ पुलिस उपमंडल का अतिरिक्त कार्यभार भी देख रहे हैं, उन्होंने जानकारी दी कि आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया गया है और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

क्या बोले अधिकारी?

एसडीएम ने प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों और स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि पूरे मामले में निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद लोगों ने अपना विरोध शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त कर दिया।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें