ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने एक गेस्ट हाउस में छापा मारकर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया है, जबकि तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। खुफिया सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है और पूरे मामले की जांच अब कई एंगल से की जा रही है।

गेस्ट हाउस पर अचानक छापा

दरअसल पुलिस को पिछले काफी समय से सूचना मिल रही थी कि जिला मुख्यालय के हमीरपुर रोड स्थित एक ढाबे व गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा चल रहा है।  पुलिस की विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने वीरवार को अचानक दबिश दी।  पुलिस ने पूरी योजना के तहत पहले एक नकली ग्राहक भेजा और पुष्टि होने के बाद टीम ने मौके पर छापा मार दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से गैस्ट हाउस में अफरा-तफरी मच गई।

 

यह भी पढ़ें : कैसे भरेगा सुक्खू सरकार का खाली खजाना, शराब ठेकों से दूर भाग रहे कारोबारी; 100 से अधिक पर लटके ताले

तीन महिलाएं सहित छह लोग पकड़े

छापेमारी के दौरान पुलिस ने गेस्ट हाउस के अंदर से तीन महिलाओं और तीन पुरुषों को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा। पुलिस ने कमरों की तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री, मोबाइल फोन और अन्य सामान भी कब्जे में लिया है। पुलिस ने मौके से सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि पूरे नेटवर्क और गतिविधियों का खुलासा किया जा सके।

 

कार्रवाई के दौरान तीनों महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है, जबकि पुरुषों को हिरासत में लेकर उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह गतिविधि कब से चल रही थी और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इसके पीछे कोई संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं है।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार की नई व्यवस्था लाई रंग, CBSE स्कूलों में 90 फीसदी बढ़ी छात्रों की संख्या; सीएम ने दिए ये निर्देश

गेस्ट हाउस संचालकों पर भी शिकंजा

पुलिस अब गेस्ट हाउस के संचालकों की भूमिका की भी जांच कर रही है। उनके रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं और यह देखा जा रहा है कि क्या उन्हें इन गतिविधियों की जानकारी थी या नहीं। यदि संलिप्तता पाई जाती है, तो उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसपी खुद मौके पर पहुंचे

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सचिन हिरेमठ खुद मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पुष्टि की कि यह कार्रवाई खुफिया सूचना के आधार पर की गई है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : जयराम ने खोली सुक्खू सरकार की पोल: बोले- IGMC को 60 करोड़ भुगतान तो घोटाला 110 करोड़ का कैसे

हमीरपुर में हुआ था सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही हमीरपुर जिले में भी पुलिस ने इसी तरह की कार्रवाई करते हुए एक कथित देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

इलाके में चर्चा, जांच जारी

इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है। स्थानीय लोग भी इस घटना से हैरान हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आने वाले दिनों में इस केस से जुड़े और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें