बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की गरिमा को तार-तार कर दिया है। सदर थाना क्षेत्र की एक 49 वर्षीय महिला ने अपने ही सगे भतीजे पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

भतीजे ने चाची के साथ की गंदी हरकत

महिला का आरोप है कि उसका भतीजा न केवल उसके साथ अश्लील हरकतें करने की कोशिश करता है, बल्कि उसे धमकियां भी देता है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : फोन से पढ़ाई कर राजसी ने क्वालीफाई किया NEET, डॉक्टर बनने का है सपना

कमरे में अकले थी महिला

पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि घटना उस समय घटी जब वह अपने कमरे में अकेली थी। तभी उसका भतीजा अचानक बिना इजाजत कमरे में घुस आया और उसके शरीर को अनुचित ढंग से छूने का प्रयास करने लगा। महिला ने जब विरोध किया और उसे ऐसा करने से रोका, तो आरोपी भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा।

धमकी देकर भागा भतीजा

महिला के अनुसार आरोपी ने न सिर्फ उसे बुरी तरह डराया-धमकाया, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद वह घबरा गई और डर के साए में रही। अंततः साहस जुटाकर उसने सदर थाना जाकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू अचानक पहुंचे स्कूल : प्रिंसिपल सहित टीचरों की लगाई क्लास- जानिए क्यों?

पुलिस ने दर्ज किया मामला

पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने BNS की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बिलासपुर के ASP शिव चौधरी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

रिश्तों पर पड़ा गहरा दाग

यह मामला केवल एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना को झकझोर देने वाला है। जिस भतीजे को एक महिला ने अपने बेटे जैसा समझा, वही उसके सम्मान पर हमला करने की कोशिश करता है। यह घटना समाज को यह सोचने पर मजबूर करती है कि ऐसे मामलों में महिलाएं कितनी असुरक्षित महसूस करती हैं, भले ही वे अपने ही घर के भीतर क्यों न हों।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें