कांगड़ा। हिमाचल पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर पैनी नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में ताजा मामला हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से सामने आया है। यहां पर पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।

नशा तस्कर के माता-पिता अरेस्ट

पुलिस टीम ने जेल में बंद एक नशा तस्कर के माता-पिता को गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं पुलिस टीम ने तस्कर के माता-पिता से चिट्टे की खेप भी बरामद की है। जल्द ही दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पति के साथ जा रही थी महिला, टैंकर ने बुरी तरह कुचला- नहीं बच पाई बेचारी

घर पर मारा छापा

मामले की पुष्टि करते हुए DSP अंकित शर्मा ने बताया कि परिवार पर ये कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रोली के माता-पिता अवैध मादक पदार्थ बेच रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आज रोली के घर पर छापा मारा।

चिट्टे की खेप हुई बरामद

इसी दौरान पुलिस टीम ने रोली की मां कब्बू देवी और पिता विक्रम को हिरासत में ले लिया। साथ ही उनसे चिट्टे की खेप भी बरामद की है। चिट्टे की एक पुड़िया मां के तकिये के नीचे और एक बाप की जेब में मिली है। आपको बता दें कि नशा तस्कर रोली पिछले करीब पांच महीनों से धर्मशाला सेंट्रल जेल में बंद है। अब उसके माता-पिता को भी पुलिस टीम ने हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर: J&K में आर्मी ऑपरेशन अभी भी जारी, सेना ने घेरा आतं*कियों का ठिकाना, एक ढेर

जेल में मां-बाप और बेटा

DSP अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम जल्द दोनों आरोपियों को अदालत मेंल पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी। फिलहाल, तीनों लोग मां-बाप और बेटा जेल में हैं।न शे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह एक अहम सफलता है। पुलिस टीमों को लगातार संवेदनशील स्थानों पर अलर्ट पर रखा गया है और फील्ड इंटेलिजेंस को भी मजबूत किया गया है। आने वाले समय में भी इस तरह की सख्त कार्रवाइयां जारी रहेंगी ताकि हिमाचल को नशामुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।

 

पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उन्हें नशे से जुड़ी किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। समाज के सहयोग से ही नशे के खिलाफ यह जंग जीती जा सकती है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें