चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से आत्महत्या का एक मामला सामने आया है। यहां तीसा थाना के अतंर्गत एक विवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।
साथ सोए थे पति-पत्नी
बताया जा रहा है महिला रात को अपने पति के साथ ही सोई थी। मगर अगली सुबह महिला अपने कमरे में नहीं थी। महिला ने घर की ऊपरी मंजिल में जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल से महाकुंभ के लिए निकली थी बस, हाइड्रा से हुई टक्कर; मची चीख-पुकार
सुबह गायब थी पत्नी
मिली जानकारी के अनुसार, घटना बीती 13 जनवरी की है। मृतका के परिजनों ने बताया कि रात को पति-पत्नी कमरे में सोए हुए थे। अगली सुबह पति उठकर शौच के लिए गया तो उसने वापस आकर देखा कि उसकी पत्नी कमरे में नहीं थी। उसने पत्नी को आवाज लगाई, लेकिन पत्नी ने कोई जवाब नहीं आया।
पति को फंदे से लटकी मिली
ऐसे में पति उसे ढूंढते-ढूंढते घर की ऊपरी मंजिल में पहुंचा। वहां उसने देखा कि ऊपरी मंजिल का कमरा अंदर से बंद था। उसने खिड़की से झांक कर देखा तो पाया कि कमरे में उसकी पत्नी पंखे पर फंदे से लटकी हुई थी। इसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पति खिड़की का शीशा तोड़कर कमरे में घुसा और पत्नी को फंदे से नीचे उतारा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के वो देवता महाराज- जिनका भगवान राम की बड़ी बहन से हुआ था विवाह
कई दिनों तक चला उपचार
परिजनों ने बताया कि महिला की सांसें चल रही थी, लेकिन वो अचेत थी। परिजन उसे तुरंत उपचार के लिए चंबा अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया। जहां कई दिनों तक उपचार चलने और डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद महिला ने बीती रात को दम तोड़ दिया।
परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ समय से महिला की तबीयत ठीक नहीं थी। जिसके कारण वो मानसिक तनाव में रहती थी। महिला की मौत के बाद परिवार में माहौल गमगीन है। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मृतका के परिजनों ने भी किसी पर कोई संदेह जाहिर नहीं किया है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद महिला का शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।
