कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से दो लोगों की मौत की खबर सामने आई है। मरने वालों में एक की उम्र 23 साल है। जबकि, दूसरा व्यक्ति शादीशुदा है और उसका एक मासूम बेटा भी है।

दो लोगों की मौत

पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद दोनों शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया है। बेटों की मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है। जबकि, पूरे इलाके में माहौल गमगीन बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के बागवानों को सुप्रीम कोर्ट से राहत- नहीं कटेंगे सेब के बगीचे, HC का फैसला रद्द

शादीशुदा ने की आत्महत्या

पहला मामला लंबागांव पुलिस थाने के अंतर्गत रिट्ट गांव से सामने आया है- जहां पर 38 वर्षीय शादीशुदा व्यक्ति सुनील कटोच फंदे से लटका मिला है। मृतक के पिता दिलवाग कटोच ने बताया कि सुनील की पत्नी और बेटा किराए पर घर लेकर अलग से रहते थे। जबकि, सनील उनके साथ गांव में रहता था।

रस्सी के सहारे लटका था बेटा

पिता ने बताया कि बीते कल वो किसी काम से पड़ोसी की पशुशाला की ओर गए। जैसे ही वो पशुशाला के अंदर पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने देखा कि सुनील पशुशाला के बरामदे में रस्सी के सहारे लटका हुआ था।

यह भी पढ़ें : हिमाचली ड्राइवर ने बोलेरो से रौंदी कार-बाइक, दंपति ने मौके पर तोड़ा दम- खुद भी नहीं बचा

पिता को फंदे से लटका मिला बेटा

बेटे को लटका देख उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने किसी तरह सुनील को फंदे से नीचे उतारा। मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी- सुनील ने दम तोड़ दिया था। उधर, मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।

क्यों की सुनील ने आत्महत्या?

पुलिस टीम मामले से जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। फिलहाल, इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि सुनील ने आत्महत्या क्यों की। पुलिस टीम द्वारा मृतक के पिता और घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयान कलमबद्ध कर लिए गए हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पिता का हुआ निधन, मां ने कर ली दूसरी शादी- बेसहारा 4 मासूम झोपड़ी में रहने को मजबूर

23 वर्षीय युवक की मौत

वहीं, दूसरा मामला पालमपुर थाने के अंतर्गत सामने आया है-जहां पर एक 23 साल के युवक की जहरीला पदार्थ खाने के कारण मौत हो गई है। परिजनों ने बताया कि बीती 5 दिसंबर को युवक ने दवाई की जगह गलती से किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। 

कई दिन चला इलाज

इसके बाद उसकी हालत काफी बिगड़ गई। परिजनों द्वारा उसे उपचार के लिए राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में भर्ती करवाया गया था। जहां पर पिछले कई दिनों से उसका इलाज चल रहा था। मगर डॉक्टरों की कड़ी कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी और उसने उपचार के दौरान बीते दिन दम तोड़ दिया। 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें