राजनीति

#हादसा

December 17, 2025

हिमाचली ड्राइवर ने बोलेरो से रौंदी कार-बाइक, दंपति ने मौके पर तोड़ा दम- खुद भी नहीं बचा

आज पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे शव

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

bolero car bike divider husband wife mohali una himachal driver

ऊना। हिमाचल प्रदेश में कई ऐसे लोग हैं- जो गाड़ी काफी तेज स्पीड में चलाते हैं। उनकी तेज रफ्तारी के कारण कई लोगों की जान तक चली जाती है। ऐसा ही कुछ मोहाली में हुआ है- जहां एक तेज रफ्तार वाहन चालक के कारण दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।

मोहाली में भयानक हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा बोलेरो चालक की तेज रफ्तारी और लापरवाही के कारण पेश आया है। ड्राइवर ने पहले एक बाइक को जोरदार टक्कर मारी और फिर डिवाइडर पार कर गलत दिशा से आ रही एक कार को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पिता का हुआ निधन, मां ने कर ली दूसरी शादी- बेसहारा 4 मासूम झोपड़ी में रहने को मजबूर

बोलेरो ने मारी टक्कर

आपको बता दें कि ये हादसा रात करीब 9.30 बजे गांव चमारू के पास नेशनल हाईवे पर पेश आया है। हादसे के वक्त बोलेरो गाड़ी नंबर HP80-7778 उत्तराखंड की तरफ जा रही थी। इसी दौरान गांव चमरू के पास पहले बोलेरो चालक ने एक बाइक को पीछे से टक्कर मारी। गाड़ी की टक्कर लगते ही बाइक सवार बाइक समेत सड़क में गिर गया।

bolero car

कार में सवार थे पति-पत्नी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो की स्पीड इतनी थी कि बेकाबू बोलेरो चालक बाइक को टक्कर मारने के बाद डिवाइडर को पास कर दूसरी ओर चला गया। जहां उसने एक ऑल्टो कार को जोरदार टक्कर मार दी- जिसमें पति-पत्नी सवार थे।

लुधियाना के रहने वाले थे पति-पत्नी

यह भी पढ़ें : दिसंबर में हिमाचल गर्म- पहाड़ों से गायब है चांदी, आखिर कब होगी बारिश-बर्फबारी; जानें

पति-पत्नी समेत 3 की मौत

इस हादसे में ऑल्टो कार सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, बोलेरो चालक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है- जिसकी पहचान शाम सिंह के रूप में हुई है- जो कि पटियाला का रहने वाला है।

मृतकों की पहचान

  • हरविंदर सिंह निवासी बालीवाल गांव, ऊना
  • मोहम्मद शहजान (43) निवासी समराला, लुधियाना
  • शाहजहां पत्नी मोहम्मद शहजान (37) निवासी समराला, लुधियाना

यह भी पढ़ें : हिमाचल के बागवानों को सुप्रीम कोर्ट से राहत- नहीं कटेंगे सेब के बगीचे, HC का फैसला रद्द

गाड़ी से मिली शराब की बोतल

हादसे के वक्त हरविंदर सिंह बोलेरो चला रहा था। हरविंदर ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। जांच मे पाया गया है कि बोलेरो की रफ्तार काफी तेज थी- जिस कारण ये भयानक हादसा पेश आया है। पुलिस टीम को बोलेरो में से शराब की बोतल भी मिली है- जिससे ये आशंका जताई जा रही है कि हरविंदर शराब पीकर गाड़ी चला रहा था।

दो परिवार उजड़े

पुलिस टीम ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल राजपुरा पहुंचाया है। आज पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए जाएंगे। इस हादसे ने दो परिवारों को उजाड़ कर रख दिया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पहुंचे छत्रधारी चालदा महासू ने करवाया दिव्य उपस्थिति का एहसास, युवती में आई देव शक्ति

मामले में पुलिस टीम ने बोलेरो चालक के खिलाफ BNS की धारा 281, 125(A), 106(1) और 324(5) के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा हादसे से जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख