सोलन। हिमाचल प्रदेश में भाजपा नेताओं के करीबी आजकल दुष्कर्म के आरोपों से घिरते जा रहे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल के बड़े भाई पर अभी हाल ही में युवती ने दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। यह मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब हिमाचल के एक पूर्व सांसद का बेटा दुष्कर्म के आरोप में फंस गया है। एक महिला ने पूर्व सांसद के बेटे पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं।
भाजपा के पूर्व सांसद के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप
यह मामला हिमाचल के शिमला संसदीय क्षेत्र से दो बार सांसद रहे भाजपा नेता प्रो वीरेंद्र कश्यप के बड़े बेटे बृजेश्वर कश्यप से जुड़ा हुआ है। महिला ने आरोप लगाया है कि बृजेश्वर कश्यप ने उसे धोखे में रखा और उसके साथ शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने शादी का दवाब बनाया तो आरोपी शादी से मुकर गया। जिसके चलते अब महिला ने पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
यह भी पढ़ें : CM सुक्खू ने बुलाई कैबिनेट मीटिंग : नौकरियों सहित कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
दो साल पहले हुई थी दोस्ती
युवती ने पुलिस को बताया कि करीब दो साल पहले वो बृजेश्वर कश्यप के साथ संपर्क में आई थी। आरोपी ने उसे अपने झूठे प्यार के जाल में फंसा लिया और फिर शादी करने के वादे करने लगा।
पेशे से डेंटिस्ट हैं बृजेश्वर कश्यप
बृजेश्वर कश्यप पेशे से डेंटिस्ट हैं और सोलन में अपना निजी क्लीनिक चला रहा है। महिला का कहना है कि लंबे समय तक संबंध बनाने के बाद जब उसने शादी के लिए दबाव डाला, तो आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में स्टंटबाजी का पागलपन : चलती गाड़ी से बाहर लटक कर बनाई वीडियो- कटा चालान
शादीशुदा होने की पता चली सच्चाई
अब उसे हाल ही में उसके शादीशुदा होने की सच्चाई पता चली। बृजेश्वर कश्यप पहले से विवाहित है और उनका पत्नी के साथ तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है। सच जानकर पीड़िता के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस से संपर्क किया और आपबीती सुनाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने शिकायत दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पत्नी ने भी दर्ज करवाई थी शिकायत
जानकारी के अनुसार बृजेश्वर कश्यप की पत्नी ने पिछले साल उनके खिलाफ 498 IPC के तहत शिकायत दर्ज करवाई थी। उनका तलाक का मामला न्यायालय में लंबित है। अब दूसरी महिला ने आरोप लगाया है कि उसे धोखे में रखकर यौन उत्पीड़न किया गया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : सही-सलामत मिले दोनों भाई, पांच दिन से थे लापता- परिजनों ने ली राहत की सांस
जल्द गिरफ्तार होगा आरोपी
मामले की पुष्टि करते हुए SP सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ने की भी कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
