मंडी। हिमाचल प्रदेश के कोने-कोने में नशा तस्करों ने अपने पैर पसार लिए हैं। सूबे में हर वर्ग के लोग नशा तस्करी कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस द्वारा इन तस्करों को पकड़ने के लिए चप्पे-चप्पे पर नाकाबंदी की जा रही है। इसी कड़ी में अब ताजा मामला हिमाचल के मंडी जिले से सामने आया है।
चरस समेत युवक अरेस्ट
यहां सुंदरनगर थाना पुलिस ने पुंघ फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने एक युवक को चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं पुलिस टीम ने आरोपी की बाइक भी सीज कर दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बुजुर्ग को डसा सांप, रात को दवाई खाकर सो गया- सुबह रुक गई धड़कन
बाइक पर ले जा रहा था खेप
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने आज पुंघ फोरलेन पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा वहां से आने-जाने वाहनों को तलाशी के लिए रोका जा रहा था। इसी बीच पुलिस टीम ने एक बाइक सवार युवक को तलाशी के लिए रोका।
चरस हुई बरामद
तलाशी के दौरान पुलिस टीम को उसके कब्जे से 223 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसकी बाइक भी अपने कब्जे में ले ली। आरोपी की पहचान अभिषेक कुमार के रूप में हुई है- जो कि लोहट गांव, घुमारवीं, बिलासपुर का रहने वाला है।
यह भी पढ़ें : शिमला में भारी लैंडस्लाइड, मलबे में दबी गाड़ियां- मौके पर पहुंची मशीन, राहत कार्य जारी
कहां से लाया था खेप?
मामले की पुष्टि करते हुए DSP सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ये खेप कहां से लाया था और कहां लेकर जा रहा था। उन्होंने कहा कि इस कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बक्शा नहीं जाएगा।
बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश
उन्होंने बताया कि आरोपी के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। मामले से जुड़े किसी भी आरोपी को बक्शा नहीं जाएगा। पुलिस टीम हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। उम्मीद है कि आरोपी से पूछताछ में किसी बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकता है। साथ ही और भी कई लोगों की गिरफ्तारियों हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें : सावधान हिमाचल! फिर बारिश का अलर्ट जारी- अगले 6 दिन आसमान से जमकर बरसेगी आफत
फैल रहा नशे का कारोबार
विदित रहे कि, हिमाचल में नशा तस्करी की जड़ें दिन-ब-दिन और गहरी होती जा रही हैं। पहाड़ी क्षेत्रों की शांत वादियों के बीच अब नशे का काला कारोबार पनप रहा है, जिससे युवाओं का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। पुलिस की तमाम कोशिशों और जागरूकता अभियानों के बावजूद नशे के सौदागर नए-नए रास्तों से अपना जाल फैला रहे हैं।
नशा तस्करों की खैर नहीं
चरस, हेरोइन, अफीम और सिंथेटिक ड्रग्स की तस्करी खासकर कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और शिमला जैसे जिलों में बढ़ती जा रही है। सबसे चिंता की बात यह है कि इसमें स्कूल-कॉलेज के छात्र भी शिकार बनते जा रहे हैं। कई मामलों में तो स्थानीय लोग ही तस्करी में संलिप्त पाए गए हैं, जिससे समाज में अविश्वास और असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है। हालांकि, पुलिस टीम नशा तस्करों को लेकर काफी चौकना है। पुलिस टीम द्वारा समय-समय पर छापेमारी कर गिरफ्तारियां की जा रही हैं।
