बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की गोविंद सागर झील में एक शव बरामद हुआ है। शव झील में तैरता हुआ मिला है। मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

झील में तैरती मिली देह

जानकारी के अनुसार, बीती शाम नयना देवी पुलिस चौकी को सूचना मिली कि गोविंद सागर झील में एक शव तैर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंच कर झील में से शव को बाहर निकाला। झील में शव को देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के सरकारी स्कूल की टीचर ने जीता मिस इंडिया फैशन मॉडल का खिताब

शरीर पर नहीं चोट के निशान

शुरुआती जांच में पुलिस टीम को मृतक के पास से कोई भी दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में उसकी शिनाख्त कर पाना मुश्किल हो रहा है। फिलहाल, मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान भी नहीं पाए गए हैं। जिसके चलते मृतक के साथ कोई भी हिंसक वारदात होने की आशंका से इनकार किया जा रहा है।

ग्रामीणों में मची अफरी-तफरी

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से मृतक के बारे में पूछताछ की। मगर किसी को उसके बारे में कुछ पता नहीं था। ग्रामीणों मे बताया कि वो किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर झील में तैर रहे शव पर पड़ी- जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल, पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने मृतक की तस्वीर आसपास के सभी क्षेत्रों में भेज दी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 'प्रधान जी' ने IRDP में डाले अपने चहेतों के नाम, अब दे रहे गोलमाल जवाब

नहीं हो पाई शिनाख्त

मामले की पुष्टि करते हुए DSP मदन धीमान ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव क्षेत्रीय अस्पातल बिलासपुर में पहचान के लिए रखा जाएगा। अभी मौत के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के काऱणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस टीम द्वारा मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें