रामपुर बुशहर (शिमला)। कभी शांत राज्य कहलाने वाले हिमाचल प्रदेश में अब आए हत्याएं, बलात्कार और लूटपाट जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। हिमाचल प्रदेश में ऐसा कोई दिन नहीं गुजर रहा है, जब कहीं ना कहीं से इस तरह की आपराधिक घटना रिपोर्ट ना हो रही हो। ऐसा ही एक मामला अब हिमाचल की राजधानी शिमला के रामपुर बुशहर से सामने आया है। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
श्मशानघाट के पास मिली लाश
मिली जानकारी के अनुसार रामपुर बुशहर के सराहन में उस समय सनसनी फैल गई, जब लोगों को पता चला कि श्मशानघाट के पास एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है। हैरानी की बात यह है कि मृतक व्यक्ति के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं। जिससे यह मामला किसी बड़ी आपराधिक साजिश की तरफ इशारा कर रहा है। स्थानीय लोग तो इसे हत्या करार दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : अब इन लोगों के पास भी BPL में शामिल होने का मौका, कल तक करना होगा आवेदन
शरीर पर मिले चोटों के निशान
बता दें कि आज सोमवार सुबह रामपुर बुशहर की उप इकाई झाकड़ी क्षेत्र के सराहन में श्मशानघाट के रास्ते में एक व्यक्ति का शव मिला। स्थानीय लोगों ने इस शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव केा कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जब मृतक की जांच की तो उसके शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं।
यह भी पढ़ें : HRTC के बुरे हाल- छत से टपक रहा पानी, ड्राइवर ने छतरी खोलकर चलाई सवारियों से भरी बस
स्थानीय निवासी है मृतक
मृतक की पहचान अनिल के रूप में हुई है। जो सराहन का ही निवासी बताया जा रहा है। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने भी फॉरेंसिंक टीम को मौके पर बुलाया है, ताकि साक्ष्य एकत्रित किए जा सकें। पुलिस इस मामले को हर पहलू से जांच करने का प्रयास कर रही है। वहीं स्थालीय लोग आशंका जता रहे हैं कि अनिल के साथ किसी ने मारपीट की होगी, या उसकी हत्या कर शव यहां फेंक दिया गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : परीक्षा देने गए तीन युवकों के साथ गुंडागर्दी, पुलिस ने 6 को किया गिरफ्तार
पुलिस कर रही हर पहलू से जांच
फिलहाल पूरे मामले को संदिग्ध मान कर पुलिस ने गंभीरता से मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा होगा।
