#अपराध
March 30, 2026
हिमाचल : परीक्षा देने गए तीन युवकों के साथ गुंडागर्दी, पुलिस ने 6 को किया गिरफ्तार
परीक्षा देने गए युवक से शुरू हुआ पूरा विवाद
शेयर करें:

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में तीन युवकों पर हुए जानलेवा हमले वाले मामले में अपडेट आया है। मामले में पुलिस टीम ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन युवकों ने दिनदहाड़े तीन युवकों पर धारदार हथियारों से हमला किया था।
जांच में पाया गया कि इस वारदात में कुल 15-20 लोग शामिल थे। जिसमें से पुलिस ने 6 को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि 20 लोगों को हिरासत में लिया गया था। जिसमें से 6 को सलाखों के पीछे डाला गया है।
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी युवक सोलन के रहने वाले हैं। आरोपियों की उम्र 19 और 24 के बीच है। आरोपियों की पहचान-

आपको बता दें कि मामला जिला सोलन के धोबीघाट क्षेत्र का है। यहां पर शनिवार को दो गुटों में झगड़ा हो गया। अजय कुमार ने बताया कि इस पूरे मामले की शुरुआत उस समय हुई जब उसका रिश्तेदार अभिषेक गर्ल्स स्कूल सोलन में परीक्षा देने गया था। वहां कुछ अज्ञात युवक पहले से मौजूद थे- जिन्होंने अभिषेक को घेर लिया और उससे बहस शुरू कर दी। धीरे-धीरे बहस बढ़ती गई और मामला बिगड़ने तक पहुंच गया।
स्थिति बिगड़ती देख अभिषेक ने तुरंत अपने रिश्तेदार अजय को फोन किया। अजय बिना देरी किए अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और किसी तरह अभिषेक को वहां से छुड़ाया। उन्हें लगा कि मामला वहीं खत्म हो गया, लेकिन आगे जो हुआ, उसने सबको चौंका दिया।
जब सभी युवक धोबीघाट की तरफ जा रहे थे, तभी अचानक 15 से 20 युवक वहां आ पहुंचे। उनके हाथों में लाठी-डंडे और तेजधार हथियार थे। इन युवकों ने आते ही बिना किसी चेतावनी के हमला शुरू कर दिया। हमलावरों ने तीनों युवकों को घेर लिया और जमकर मारपीट की।
उन्होंने लाठी-डंडों के साथ-साथ धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल किया। इस हमले में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोग भी इस अचानक हुई घटना से घबरा गए और कोई तुरंत बीच-बचाव नहीं कर पाया।
तीनों घायलों में से दो घायलों हर्ष और ललित किशोर का इलाज सिविल अस्पताल सोलन में चल रहा है। जबकि, ललित कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे IGMC शिमला में रेफर कर दिया गया है।
मामले की पुष्टि करते हुए SP थिरूमाला राजू एसडी वर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में पाया गया है कि युवकों का झगड़ा किसी पुराने विवाद के कारण हुआ है। पुलिस टीम ने आरोपियों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है-