कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा बस स्टैंड पर पेश आई बेहद शर्मनाक और भयावह घटना ने महिलाओं की सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा को लेकर फिर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को हिरासत में लिया है।

बस स्टैंड पर युवती से छेड़छाड़

यह घटना एक युवती के साथ उस समय घटी जब वह शुक्रवार रात करीब 11 बजे शिमला से पालमपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। युवती के अनुसार, एक निजी बस के कंडक्टर ने सार्वजनिक स्थल पर उसके साथ अश्लील हरकतें कीं हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : उफनती नदी में गिरी कार, पानी के तेज बहाव में बह गया बच्चा- 2 ने मौके पर तोड़ा दम

पहले कर था इशारे

शिमला निवासी पीड़िता ने यह पूरी आपबीती सोशल मीडिया पर साझा करते हुए समाज और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। उसने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब वह कांगड़ा बस स्टैंड पर अकेली खड़ी थी। उसी दौरान एक अजनबी व्यक्ति आया और अश्लील इशारे करने लगा।

पैंट की जिप खोली

शुरू में उसने सोचा कि शायद वह गलत समझ रही है। मगर जब उस व्यक्ति ने अपनी पैंट की जिप खोल दी और और भी आपत्तिजनक इशारे करने शुरू किए- तो युवती का धैर्य जवाब दे गया। युवती के अनुसार, जब उसने जोर से चिल्लाकर विरोध किया, तो आरोपी ने खुद को बचाने के लिए फोन पर बात करने का नाटक किया और मासूम बनने की कोशिश की। मगर वह नशे की हालत में था, जिसकी पुष्टि उसकी लड़खड़ाती चाल और बर्ताव से हो रही थी

यह भी पढ़ें : सावधान हिमाचल ! अगले पांच दिन तक जमकर होगी बारिश, आज अलर्ट पर हैं चार जिले

गुंडों ने भाई पर किया हमला

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि जब युवती ने आरोपी की हरकतों का खुलकर विरोध किया, तो आरोपी ने अपने कुछ साथियों को वहां बुला लिया। पीड़िता के अनुसार, उन लोगों ने उसके साथ खड़े भाई पर हमला कर दिया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और इसी बीच आरोपी वहां से फरार हो गया।

समय पर नहीं पहुंची पुलिस

युवती का कहना है कि उसने तत्काल पुलिस को कॉल किया, लेकिन रात 11:40 तक कोई सहायता मौके पर नहीं पहुंच सकी, जिससे उसे और उसके परिजनों को भय और असहायता का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : जंगल में घास लेने गई महिला, पति को आंगन में पड़ी मिली- थम चुकी थी सांसें

सलाखों के पीछे 6 आरोपी

वहीं, इस मामले में कांगड़ा पुलिस ने अब तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को अगले दिन सुबह यानी कल सुबह गिरफ्तार कर लिया है। कांगड़ा की SP शालिनी अग्निहोत्री ने इस पूरे घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए बताया कि 112 हेल्पलाइन पर शिकायत मिलते ही पुलिस टीम रात में ही बस स्टैंड पहुंची और पीड़िता को सुरक्षा मुहैया करवाई गई।

प्राइेवट बस का कंडक्टर है आरोपी

पीड़िता के बयान के आधार पर तत्काल FIR दर्ज की गई और जांच के बाद आरोपी की पहचान कर उसे दबोच लिया गया। आरोपी कांगड़ा जिले के लंज क्षेत्र का निवासी है और एक प्राइवेट बस में कंडक्टर के रूप में कार्यरत है। अब तक कंडक्टर समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल आपदा : किसी के मां-बाप बाढ़ में बहे, कोई मलबे में तलाश रहा अपने बच्चे; भटकने को मजबूर लोग

क्या बोलीं SP शालिनी अग्निहोत्री?

SP शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि कांगड़ा पुलिस जन सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है और महिलाओं की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता में सबसे ऊपर है। उन्होंने बताया कि पीड़िता और उसके परिजनों के लिए रात को ही रहने और भोजन की व्यवस्था पुलिस की ओर से की गई। उन्होंने समाज को संदेश देते हुए यह भी कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की असहनीय स्थिति का सामना करता है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें- पुलिस हर समय लोगों की सहायता के लिए तत्पर है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।