ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले से बेहद दुखद और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक दंपति की नौजवान बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
लड़की ने की आत्महत्या
इस घटना के बाद माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। जबकि, पूरे गांव में माहौल गमगीन बना हुआ है। आस-पड़ोस के लोग और रिश्तेदार लड़की के माता-पिता को ढांढस बांधने उनके घर पहुंच रहे हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में पांच दिन पहले मानसून की एंट्री, कई जिलों पर मंडरा रहा खतरा; नदी-नालों से रहें दूर
ITI में करती थी पढ़ाई
बताया जा रहा है कि लड़की की उम्र 19 साल थी और ITI की छात्रा था। लड़की अपने माता-पिता की बेहद लाडली थी। माता-पिता उसकी परविरश में कोई कमी नहीं छोड़ रहे थे- बावजूद इसके लड़की ने ऐसा खौफनाक कदम उठा लिया। जिससे हर कोई दंग है।
फंदे से लटकी मिली
जानकारी के अनुसार, घटना कल शाम की है। बताया जा रहा है कि लड़की कल ITI गई हुई थी- जहां से दोपहर बाद वो घर आई और अपने कमरे में चली गई। इसके बाद जब उसकी मां ने उसे आवाज लगाई, लेकिन सामने से उसका कोई जवाब नहीं आया। ऐसे में वो उसे देखने के लिए कमरे में गई तो दरवाजा खोलते ही उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसे बेटी कमरे में चुनरी से फंदे पर लटकी हुई मिली।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : माथा टेकने मंदिर आए थे दो युवक सतलुज में बहे- एक की मिली देह, दूसरा लापता
नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
इसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मामले के बारे में पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पुलिस टीम को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है।
पहले दो बेटों की मौत, अब बेटी
परिजनों ने बताया कि दुखद बात तो यह कि लड़की से पहले दंपति के दो बेटों की पहले मौत हो चुकी है। अब लड़की ने भी आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। उन्होंने बताया कि दंपति ने लड़की को अनाथ आश्रम से गोद लिया था। लड़की दंपति के बुढ़ापे का सहारा थी। मगर एक झटके में पूरा परिवार उजड़ गया।
यह भी पढ़ें : शिमला से रामपुर तक बनेगा फोरलेन, गडकरी ने विक्रमादित्य को लिखी चिट्ठी- जानें पूरी खबर
सदमे में माता-पिता
नौजवान बेटी के बाद उसके माता-पिता गहरे सदमे में हैं। लड़की दंपति का इकलौता सहारा थी। मगर अब वो बेबस हो गए हैं और बेटी की मौत के बाद उनका रो-रो कर बुरा हाल है। दोनों बार-बार अपनी लाडली को याद कर पुकार रहे हैं। जिस पिता ने पहले अपने दो बेटों की अर्थी को कंधा दिया था- अब वही पिता अपनी लाडली की अर्थी को कंधा देकर अंतिम विदाई देगा।
दोस्तों से होगी पूछताछ
मामले की पुष्टि करते हुए अंब के थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा लड़की के माता-पिता और दोस्तों से पूछताछ की जाएगी- ताकि पता लगाया जा सके आखिर लड़की ने आत्महत्या क्यों की।
