शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार सुबह सड़क पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया। जब दिल्ली से शिमला आ रही HRTC की वोल्वो बस के चालक के साथ मारपीट की घटना सामने आई।
HRTC बस ड्राइवर ने किया ओवरटेक
मामला कच्चीघाटी क्षेत्र का बताया जा रहा है- जहां ओवरटेकिंग को लेकर शुरू हुआ विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। इस मारपीट की एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : नदी में तैरती मिली 10 और 13 वर्षीय मासू.म की देह- CCTV फुटेज ने उड़ाए होश, SIT गठित
स्कॉर्पियो सवार युवकों को आया गुस्सा
जानकारी के अनुसार, वोल्वो बस जैसे ही कच्चीघाटी के पास पहुंची, चालक ने आगे चल रही हरियाणा नंबर की एक स्कॉर्पियो को ओवरटेक किया। बताया जा रहा है कि इसी बात से नाराज स्कॉर्पियो सवार युवकों ने बस को बीच रास्ते में रुकवा दिया।
युवकों ने बुरी तरह पीटा चालक
इसके बाद बस चालक के साथ बहस शुरू हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही Shimla Police की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मौके से ही हिरासत में ले लिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में रसोई पर बड़ा बोझ : 65 रुपये महंगा हुआ घी- तेल, मसाले और राशन के दामों में भारी उछाल
आरोपियों की पहचान
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी हरियाणा के पंचकूला क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान-
- पंकज कुमार
- विकास कुमार
यह भी पढ़ें : हिमाचल के इतिहास में पहली बार- 2 साल की बच्ची बनी मुख्यातिथि, आपदा में खो चुकी है पूरा परिवार
विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों के साथ किसी भी तरह की अभद्रता या हिंसा को गंभीरता से लिया जाएगा। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
