कागंड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे का जाल दिन प्रतिदिन फैलता जा रहा है। इस काले कारोबार में अब महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ती जा रही है, जो कि अपने आप में एक चिंता का विषय है। ताजा मामला प्रदेश के कांगड़ा जिले से सामने आया है। जहां पुलिस ने एक महिला तस्कर को नशे की खेप के साथ अरेस्ट करने में सफलता हासिल की है।
गश्त पर थी पुलिस टीम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला कांगड़ा जिले के धर्मशाला क्षेत्र से आज यानी बुधवार को सामने आया है। यह कार्रवाई डमटाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हिल टॉप मंदिर के पास की गई। इस दौरान नूरपुर पुलिस की टीम इलाके में नियमित गश्त पर तैनात थी। पुलिस को अपने गुप्त सूत्र से सूचना मिली थी कि हिल टॉप मंदिर के आसपास एक महिला नशीले पदार्थ की खेप के साथ घूम रही है।
यह भी पढ़ें : खुशखबरी ! CM सुक्खू का बड़ा ऐलान : पेंशनरों को 40 दिन के अंदर मिलेगा पूरा एरियर
पुलिस को देखते घबराई महिला
सूचना मिलते ही पुलिस टीम सतर्क हो गई और बताए गए स्थान पर निगरानी बढ़ा दी गई। कुछ समय बाद एक महिला की संदिग्ध गतिविधियां पुलिस टीम की नजर में आईं। पुलिस ने महिला को रोककर पूछताछ की। पुलिस को देखते ही महिला घबरा गई, जिसके बाद नियमों के तहत उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से 10.49 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई।
पंजाब की है महिला तस्कर
गिरफ्तार महिला की पहचान गुरप्रीत कौर उर्फ गोगा के रूप में हुई है, जो पंजाब के जालंधर जिले के सांगोवाल गांव की निवासी बताई जा रही है। पुलिस टीम ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी महिला यह नशीला पदार्थ कहां से लाई थी और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : हंसते-खेलते दो परिवार उजड़े, एक ने निगला जह*र; दूसरे की पशुशाला में मिली देह
यह बोले SP नूरपुर
SP नूरपुर के पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न ने इस सफल अभियान के लिए पुलिस टीम की सराहना की है। उन्होंने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही युवाओं को नशे से बचाने के लिए पुलिस हर संभव कदम उठा रही है।
