हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग महिला घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिवार पूरा दिन महिला की तलाश में जुटा रहा, लेकिन देर शाम को महिला का शव एक गहरी खाई में मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। महिला की मौत से कई सवाल खड़े हो गए हैं, जिनकी तलाश में अब पुलिस जुट गई है। 

महिला की तलाश में जुटा रहा परिवार

प्राप्त जानकारी के अनुसारए मामला जिला हमीरपुर के सुजानपुर क्षेत्र के चलोह पंचायत के गरोडू भडीन गांव का है।  यहां 90 साल की एक बुजुर्ग महिला का शव बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला बीते कल सोमवार दोपहर से ही लापता थीं। परिवार वालों और गांव वालों ने उन्हें अपने स्तर पर ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।

यह भी पढ़ें :  सुक्खू कैबिनेट में "असहज" विक्रमादित्य ने जयराम से की मुलाकात, पक रही नई सियासी खिचड़ी?

एक हजार फीट गहरी खाई में मिला शव

बताया जा रहा है कि बीती शाम को परिजनांे को सूचना मिली कि खाई में एक बुजुर्ग महिला पड़ी हुई है। सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों के साथ परिजन मौके पर पहुंचे। महिला करीब एक हजार फीट गहरी खाई में गिरी हुई थी। परिजनों ने महिला की पहचान अपने परिवार की सदस्या के रूप में की। महिला की देह घर से लगभग एक किलोमीटर दूर खाई में मिली। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

महिला की पहचान 

भगवती देवी उम्र 90 साल, निवासी गांव गरोडू भडीनए जिला हमीरपुर के रुप में हुई है। 

यह भी पढ़ें :  शिमला में रहने वाला कश्मीरी बोला- कश्मीर पाकिस्तान का है, "हिन्दुस्तान जिंदाबाद" नहीं बोलूंगा

दोपहर से लापता था महिला

गांव पंचायत के प्रधान राजेश कुमार ने बताया कि भगवती देवी सोमवार दोपहर लगभग 1 बजे अपने घर से अचानक लापता हो गई थीं। परिवार वाले और पड़ोसी उनकी खोज में लगे रहे, लेकिन लापता महिला का कोई सुराग नहीं लगा। इसी बीच शाम के समय महिला का शव गहरी खाई से बरामद हुआ। 

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मंडी से फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया है। टीम की जांच के बाद ही यह पता चल पाएगा कि बुजुर्ग महिला की मौत किन कारणों से हुई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सड़कों की हालत बेहद खराब- दिल्ली पहुंचे CM सुक्खू, नितिन गडकरी से मांगेंगे अपना हक

फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। गांव के लोग इस घटना को लेकर काफी दुखी और स्तब्ध हैं। हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि आखिरकार बुजुर्ग महिला इतनी दूर कैसे पहुंची और वह खाई में कैसे गिरी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें