ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में आज मंगलवार को एक हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। इसमें एक लड़की अपने पिता से मामूली कहासुनी के बाद आत्महत्या करने के इरादे से पांच मंजिला भवन पर चढ़ गई। नाबालिग लड़की के इस हाई वोल्टेज ड्रामे से पुरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हालांकि वहां मौजूद कुछ युवकों ने मुस्तैदी दिखाते हुए समय रहते लड़की को पकड़ लिया और उसे नीचे उतार लाए।
ऊना के हरोली से सामने आया मामला
यह मामला ऊना जिला के हरोली विधानसभा क्षेत्र के एक गांव से आज मंगलवार दोपहर सामने आया। लड़की ने आत्महत्या की धमकी देते हुए 5 मंजिला इमारत की छत पर चढ़कर सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि यह लड़की सुबह करीब 11 बजे गांव में बस से उतरी। उसी दौरान उसके पिता भी वहां पहुंच गए और दोनों बातें करने लगे। इसी बीच दोनों में बहसबाजी होने लगी और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की शान में बेटी ने लगाए चार चांद, ऑफिसर अकादमी की टॉपर बना झटका गोल्ड मेडल
पिता और बेटी में हुई बहसबाजी
पिता से बहसबाजी के चलते लड़की गुस्से में आ गई और उसने पहले तो अपना मोबाइल दीवार पर दे मारा, जिससे मोबाइल पूरी तरह से टूट गया। उसके बाद लड़की सीधे पास की एक 5 मंजिला इमारत की छत पर जा चढ़ी। यह देख हर वहां मौजूद हर कोई कोई दंग रह गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। स्थानीय युवाओं ने बिना समय गंवाए तुरंत पहल की और लड़की को शांत कर सुरक्षित नीचे उतार दिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : नशा मुक्ति केंद्र का कारनामा, युवकों पर बरसाए लात-घूसे- हालत देख कांप जाएगी रूह
कॉलेज छात्रा है बेटी
इस दौरान सूचना मिलने के बाद पंडोगा पुलिस चौकी की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि लड़की एक कॉलेज की छात्रा है, लेकिन वह पिछले कुछ महीनों से कॉलेज नहीं जा रही थी। बताया जा रहा है कि उसका किसी मानसिक स्वास्थ्य समस्या के लिए इलाज भी चल रहा है। कॉलेज प्रशासन ने भी पुष्टि की कि लड़की लंबे समय से कॉलेज से अनुपस्थित है। घटनाक्रम के दौरान मुख्य मार्ग पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि युवाओं ने सूझबूझ न दिखाई होती तो कोई अप्रिय घटना घट सकती थी।
