ऊना। नाबालिग को शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले दो दरिंदों को उनके किए की सजा मिलने जा रही है। कोर्ट ने दोनों आरोपियों के लिए कड़ी सजा का ऐलान किया है। मामला हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले का है और करीब दो साल पुराना है। दो सालों तक चली सुनवाई के बाद अब जाकर पीड़िता को न्याय मिला है। ये फैसला जिला एवं सत्र न्यायाधीश विशेष जज नरेश ठाकुर की अदालत ने सुनाया।

क्या सजा सुनाई गई ?

  • दोनों आरोपियों को 22 साल का कठोर कारावास
  • प्रत्येक आरोपी को 50 हजार रूपए का जुर्माना

यह भी पढ़ें- हिमाचल: दलित के घर में किया डिनर, लोगों ने ‘देव समाज का अपमान’ बताया- वीडियो वायरल

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक़ यह मामला करीब दो वर्ष पहले सामने आये था तब पीड़िता 11वीं कक्षा की छात्रा थी। इस दौरान उसकी दोस्ती पालकवाह में ट्रक चलाने वाले सनी से हुई जो मूल रूप से पंजाब के जालंधर का निवासी है। धीरे-धीरे दोस्ती गहरी होती चली गई और दोनों के बीच फोन पर भी बातें होने लगी।

पीर निगाह में माथा टेकने का बनाया बहाना 

इसके बाद एक दिन सनी ने पीडिता से पीर निगाह में साथ माथा टेकने के लिए कहा जिसके लिए पीडिता ने हामी भरी और अगले दिन पालकवाह निवासी सनी का दोस्त कार्तिक स्कूटी पर उसे लेने आया। तीनों रात करीब 8 बजे पीर निगाह पहुंचे और वहां एक दुकान में उन्होंने एक कमरा लिया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में 'कुरकुरे' ने ले ली जान: सांस की नली में फंसा था टुकड़ा- सिर्फ 28 साल का था हेमंत

शराब पिलाकर दिया वारदात को अंजाम 

इसके बाद दोनों अपराधियों ने नाबालिग को ज़बरन शराब पिलाई और दुष्कर्म को अंजाम दिया। पीड़िता ने अपने बयान में बताया है कि इसके बाद रात करीब 12 बजे दोनों उसे नशे ही हालत में स्कूटी पर लेकर आये। यहां भी पीडिता के साथ दोनों ने दुष्कर्म किया लेकिन नशे की हालत में थोड़ी देर बाद ही वो बेसुध हो गई।

खुद को अपने चाचा की कार की डिक्की में पाया

पीड़िता के मुताबिक जब वोह सुबह होश में आई तो उसने खुद को अपने चाचा की कार की डिक्की में पाया इसके बाद उसने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बार ऊना महिला थाना को मामले की शिकायत गई जिसके बाद पुलिस ने पोस्को एक्ट एवं 376D IPC सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर कारवाई को अंजाम देते हुए मेडिकल करवाकर जांच आगे बढ़ाई। इस मामले में पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर 19 गवाहों को पेश किया जिनके बयानों के आधार पर दोषियों को सजा सुनाई गई।