सोलन। हिमाचल प्रदेश में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद नशा तस्कर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला जिला सोलन से सामने आया है, जहां पुलिस की SIU टीम ने दो युवकों को ढेर सारे नशे के साथ गिरफ्तार किया है।

गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला सोलन के से सामने आया है। यहां पर पुलिस नशे के खिलाफ गश्त कर रही थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक अल्टों कार में दो युवक नशे की खेप लेकर जा रहे हैं। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सपनों का घर बनाना होगा मुश्किल, फिर बढ़ेंगे सीमेंट के दाम; जानें कितने

दो युवकों से ढेर सारा चिट्टा बरामद 

इसके बाद टीम ने नाकाबंदी और सख्त कर दी। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार को चेकिंग के लिए रोका। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें सवार दोनों युवकों के पास से 23.18 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की पहचान

  • गिरफ्तार युवकों की पहचान जोगिन्द्र कुमार उम्र 45 साल पुत्र बालक राम, निवासी गांव हड़ाल, जिला शिमला
  • पंकज मुस्टा उम्र 32 साल पुत्र बिल्लू मुस्टा, निवासी गांव बटाली, जिला शिमला के रूप में हुई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: सुबह-सवेरे खाई में लुढ़की गाड़ी, तीन लोगों ने मौके पर तोड़ा दम- 2 की हालत नाजुक

नशे की खेप कहां से लाई, पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आए थे और इस मामले में उनके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी जुड़ा हुआ है या नहीं। मामले की आगामी जांच जारी है।

नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा

पुलिस नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पुलिस टीमें जगह-जगह नाकाबंदी और चेकिंग कर नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही हैं। पुलिस का कहना है कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।