सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में एक सौतेले पिता ने अपने ढाई साल के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस की पूछताछ में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं, जिनमें से एक ताजा खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया है।

मां बोली आंगन में खेलते-खेलते गिरा था बच्चा

बता दें कि मासूम बच्चे की पहचान प्रवीण के रूप में हुई है। उसकी मां तारा देवी ने पुलिस को बताया कि 28 फरवरी की शाम करीब पांच बजे प्रवीण किराए के क्वार्टर के आंगन में खेलते-खेलते गिर गया था। इसके बद उसे तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल सोलन ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिवार वाले शव को वापस सलोगड़ा ले आए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : होली पर गुरुद्वारे में माथा टेकने जा रहे थे दो यार, ट्रक के नीचे घुसी बाइक- एक ने तोड़ा दम

कैसे हुआ खुलासा 

अगली सुबह जब बच्चे को दफनाने ले जाया जा रहा था तो गांव के कुछ लोगों को मामला संदिग्ध लगा। उन्होंने पंचायत प्रधान को खबर दी और फिर पुलिस को बुलाया गया। 2 मार्च को बच्चे के पिता राजेन्द्र ने थाना सदर सोलन में शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि चार साल पहले उनकी शादी तारा देवी से हुई थी और प्रवीण उनका बेटा था।

पिता ने बच्चे का हाल पड़ोसी से पुछा

साल 2025 में तारा देवी बच्चे को लेकर घर छोड़ गई थी और बाद में राज थापा के साथ रहने लगी। राजेन्द्र ने पुलिस को बताया कि वह फरवरी 2026 में काम की तलाश में किन्नौर गया हुआ था। 28 फरवरी को उसने पड़ोस की एक महिला से फोन पर बेटे का हाल पूछा तो उसे बताया गया कि बच्चा ठीक है। 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू के गृह क्षेत्र में गंदा काम- कैफे में बना रखे थे गुप्त कमरे, गंदी हालत में मिले स्कूली छात्र-छात्राएं

बच्चे का गला दबाकर की हत्या

इसके बाद शाम करीब 6:30 बजे उसे अचानक बेटे की मौत की खबर मिली। पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टरों ने इशारा किया कि मौत सामान्य नहीं लग रही। इसके बाद पिता ने शक जताया कि राज थापा ने रंजिश में आकर बच्चे का गला और छाती दबाकर उसकी हत्या की है। जिसके बाद ढाई साल के मासूम ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ा दिया। 

पोस्टमार्टम के IGMC भेजा गया

पुलिस ने मामला दर्ज करते ही जांच शुरू कर दी। घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए SFSL की टीम भी मौके पर पहुंची। पहले बच्चे का पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में कराया गया, लेकिन मामला संदिग्ध होने के चलते शव को IGMC शिमला रेफर किया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पत्नी के पहले पति की औलाद से नाखुश था शख्स, मासूम को दफनाने चला था- पहुंचा जेल

बच्चे को लेकर हुआ था झगड़ा

जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी राज थापा उम्र 32 साल, निवासी नेपाल और हाल निवासी सलोगड़ा, को गिरफ्तार कर लिया। उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बच्चे का सौतेला पिता था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में होली पर हुड़दंग : लड़की के सिर पर दे मारा बियर का कैन, शहर में नाकाबंदी

करीब 10–12 दिन पहले बच्चे की अभिरक्षा को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस को शक है कि इसी रंजिश के कारण 28 फरवरी को आरोपी ने प्रवीण का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

बच्चे की मां पर भी पुलिस को शक

फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। इलाके में घटना के बाद लोगों में गहरा आक्रोश और शोक है। वहीं पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बच्चे की मां तारा देवी की इस पूरे मामले में क्या भूमिका रही। यह देखा जा रहा है कि क्या उसने आरोपी का साथ दिया या साक्ष्य मिटाने में किसी तरह की मदद की।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें