सोलन। हिमाचल प्रदेश में अपराधियों को कानून के तहत जेल भेजा जाता है ताकि वे अपने किए की सजा काट सकें और समाज से दूर रहकर सुधर सकें। लेकिन जिला सोलन से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जेल में बंद कुछ कैदी अंदर रहते हुए भी बाहरी दुनिया से जुड़े हुए थे। हैरानी की बात यह है कि ये कैदी जेल के भीतर से ही फिरौती मांगने जैसी गंभीर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे, जिससे जेल व्यवस्था और सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
जेल के अंदर संदिग्ध हरकतें होने की मिली सूचना
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला जिला सोलन के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN) औद्योगिक क्षेत्र की किशनपुरा सब जेल का है। दरअसल, पुलिस को जेल प्रशासन की तरफ से सूचना मिली थी कि जेल के आसपास कुछ संदिग्ध हरकतें देखी जा रही हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: अप्रैल में 52% ज्यादा बारिश, जगह-जगह लैंडस्लाइड- अब यहां गाड़ी पर गिरी बड़ी-बड़ी चट्टानें
जेल की दीवार से अंदर फेंकने फेंक रहे थे सामान
इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस थाना मानपुरा की टीम मौके पर पहुंची और जेल सुरक्षा स्टाफ के साथ मिलकर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को पकड़ लिया, जो जेल की दीवार के पास से पत्थरों में सामान बांधकर अंदर फेंकने की कोशिश कर रहे थे।
पोटलियों से निकला नशे का सामान
इन पोटलियों में बीड़ी, सिगरेट, जर्दा और गांजा जैसी चीजें थीं। यानी बाहर से ही जेल के अंदर प्रतिबंधित सामान पहुंचाने की कोशिश की जा रही थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।इसके बाद पुलिस ने जेल के अंदर भी बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: अचानक टूटी लिफ्ट की तार, चपेट में आया 29 वर्षीय युवक- पीछे छूट गई मासूम बेटी
कैदियों से 6 मोबाइल फोन बरामद
इस दौरान अलग-अलग कैदियों के पास से कुल 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि करीब 9 कैदी इन मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे थे। इन्हीं फोन के जरिए वे बाहर के लोगों से लगातार संपर्क में थे और अपने गैरकानूनी काम चला रहे थे।
कबाड़ व्यापारी को फोन कर मांगी जी रही थी फिरौती
सबसे चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब पुलिस जांच में पता चला कि नालागढ़ में हुई गोलीबारी के आरोपी शुभम ने जेल के अंदर से ही एक कबाड़ व्यापारी को फोन कर फिरौती की मांग की थी। पुलिस ने इस कॉल को ट्रेस किया और जिस सिम कार्ड से कॉल की गई थी। पुलिस ने इस कॉल को ट्रेस किया और जिस सिम कार्ड से कॉल की गई थी, वह मेजर सिंह के नाम पर रजिस्टर था। इसके बाद पुलिस ने मेजर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: 3 दागी प्रोफसरों पर गिरी गाज, कॉलेज छात्राओं से नीचता करने पर नौकरी से किए बर्खास्त
पुलिस कर रही मामले की जांच
SP बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि यह मामला काफी गंभीर है और इसकी गहराई से जांच की जा रही है। जिन मोबाइल फोन का इस्तेमाल हुआ है, उनमें लगे सिम कार्ड किसके नाम पर हैं, यह भी खंगाला जा रहा है, ताकि पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
आरोपी की सुरक्षा को किया और कड़ा
उन्होंने यह भी कहा कि जेल के अंदर किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अब किशनपुरा सब जेल की सुरक्षा और ज्यादा कड़ी कर दी गई है। गश्त बढ़ा दी गई है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। बताया जा रहा है कि जेल के आसपास पहाड़ी इलाका है, जिसका कुछ लोग फायदा उठाकर ऊपर से सामान फेंक देते थे, जिससे वह सीधे जेल के अंदर पहुंच जाता था। अब पुलिस इस पूरे इलाके में भी सख्ती बरत रही है ताकि आगे ऐसा कुछ न हो।
