सोलन। हिमाचल के सोलन जिला से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक 45 साल की महिला ने किराये के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामला सोलन जिला के कंडाघाट पुलिस थाना के तहत आते बढ़यावला से सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर आगामी जांच में जुट गई है।
फंदे से लटका मिला शव
बताया जा रहा है कि स्थानीय निवासी धर्मदत्त ने पुलिस थाना कंडाघाट में फोन कर घटना की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि उनके किरायेदार की पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो पाया कि महिला की मौत हो चुकी है। पुलिस ने पंखे से लटकी महिला के शव को नीचे उतारा और कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: जंगल में लकड़ियां बटोरने गई महिला पर गिरा पेड़, परिवार के जीने का सहारा छिन गया
किराये के कमरे में रहती थी महिला
मृतक महिला की पहचान 45 वर्षीय तुलसी देवी पत्नी संजय कुमार निवासी नेपाल जो अभी हाल ही में बढ़यावला गांव कंडाघाट जिला सोलन में किराये के कमरे में रहती थी। मृतका का पति पिछले 16 साल से यहां किराये के कमरे में रह रहा था। मृतका के पति ने बताया कि उसकी पत्नी की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान थी। पारिवारिक सूत्रों की मानें को महिला शराब का सेवन भी करती थी।
यह भी पढ़ें : जयराम राज से एक ही जगह जमे अफसरों को हटाएगी सुक्खू सरकार, तबादलों का खाका तैयार
मानसिक रूप से परेशान थी महिला
पति संजय कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी करीब चार साल पहले यादाश्त जाने की बीमारी से ग्रसित हुई थी। जिसका आईजीएमसी में डेढ़ साल तक इलाज चला। हालांकि इलाज के बाद उसकी याददाश्त लौट आई थी। पुलिस ने मृतक महिला के पति के बयान दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का भी गहन निरीक्षण किया है। पुलिस को शव पर किसी तरह के कोई चोट, या खरोंच के निशान नहीं मिले हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल सरकार ने अधर में लटकाए होनहार बच्चे, 2 साल से टैबलेट का कर रहे इंतज़ार- कब मिलेंगे?
पुलिस कर रही मामले की जांच
फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। अब पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 194 बीएनएसएस 2023 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
