सोलन। हिमाचल प्रदेश में फैल रहा नशा तस्करी का जाल पुलिस के लिए चुनौती बनता जा रहा है। पहाड़ी जिलों की शांत वादियों के बीच नशे का कारोबार जिस तेजी से पांव पसार रहा है, वह समाज और युवा पीढ़ी दोनों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन चुका है। पुलिस लगातार गश्त, छापेमारी और अभियान चला रही है, लेकिन तस्करों की सक्रियता रुकने का नाम नहीं ले रही।
गुप्त सूचना पर त्वरित कारवाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ताजा मामला जिला सोलन से सामने आया है, जहां पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार बीते वीरवार को पुलिस टीम गश्त पर थी, तभी उन्हें विश्वसनीय गुप्त सूचना मिली कि एक युवक अपने मकान से नशे की सप्लाई कर रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पंचायत चुनाव: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 31 मई तक हर हाल में वोटिंग का आदेश
सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके ओल्ड ITI क्षेत्र के समीप एक मकान में छापा मारा। तलाशी के दौरान कमरे में मौजूद युवक के कब्जे से अपति जनक सामान बरामद हुआ
क्या-क्या मिला
- एक ग्राम चिट्टा/हेरोइन
- 14 सिरिंज
- एक इलेक्ट्रॉनिक वेइंग मशीन
- 2,540 रुपए नकद बरामद हुए।
यह भी पढ़ें: विदेश में चमका पहाड़ी बॉय सुनील, पैरा एथलेटिक्स में दूसरा पदक जीत बढ़ाया हिमाचल का मान
आरोपी की पहचान
आरोपी की पहचान पारस मेहता उम्र 24 साल, पुत्र बिहारी लाल, निवासी ओल्ड ITI धर्मपुर, जिला सोलन के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को NDPS एक्ट की धारा 21 के तहत गिरफ्तार कर लिया और उससे गहन पूछताछ शुरू कर दी है।
आरोपी पहले भी रहा है आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त
जांच में यह भी सामने आया कि पारस मेहता पहले से कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ पुलिस थाना धर्मपुर में पहले से चार मामले दर्ज हैं। इनमें से दो मामले चिट्टा/हेरोइन तस्करी से जुड़े हैं, जिनमें कुल 7.47 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। शेष दो मामले चोरी से संबंधित हैं, जिनमें गीजर, कंप्यूटर, गैस सिलेंडर और बिजली का सामान चोरी करने के आरोप शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : दोस्तों के साथ हिमाचल में मौज मस्ती करने आया था पंजाबी युवक, अचानक थम गई सांसें
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस ने बताया कि आरोपी की इस गिरफ्तारी से इलाके में नशे की तस्करी के नेटवर्क की पकड़ मजबूत होगी। फिलहाल पुलिस आरोपी और उसके संभावित सहयोगियों की गहन जांच कर रही है, ताकि पूरे सप्लाई नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
