सोलन। हिमाचल प्रदेश को देवभूमि कहा जाता है। लेकिन अब इस देवभूमि में आए दिन रिश्ते तार तार हो रहे हैं। कभी बाप बेटी तो कभी गुरु शिष्या का रिश्ता बुरी तरह से शर्मसार हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल के सोलन जिला के अर्की से सामने आया है। यहां एक एक शिक्षक ने अपने ही स्कूल की 14 वर्षीय छात्रा के साथ नीच काम कर दिया। जिसकी शिकायत पुलिस के पास पहुंच गई है।
सोलन जिला के अर्की से सामने आया मामला
दरअसल सोलन जिला के अर्की में एक महिला ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी 14 साल की बेटी के साथ स्कूल में एक अध्यापक अश्लील हरकतें करता है। महिला ने आरोपी शिक्षक का नाम नागेश कुमार बताया है। पीड़िता की मां के अनुसार शिक्षक द्वारा बार बार तंग किए जाने से बेटी काफी परेशान है और उससे उसकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : स्किड होकर HRTC बस के नीचे घुसी स्कूटी, देखने लायक नहीं बचा चालक का चेहरा
पुलिस ने अरेस्ट किया आरोपी
महिला की शिकायत पर पुलिस थाना अर्की की टीम ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 75 और पोक्सो अधिनियम की धारा 10 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी अध्यापक 39 वर्षीय नागेश कुमार पुत्र राम लाल निवासी अर्की को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में फिर डोली धरती, क्या आपने महसूस किए भूकंप के झटके?
बिलासपुर में बाप बनाता था बेटी से संबंध
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में अब आए दिन इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। हिमाचल के बिलासपुर जिला से एक ऐसा ही मामला सामने आया था। जिसमें एक बाप ने अपनी ही बेटी से कई सालों तक दुराचार किया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: कलियुगी बाप ने सालों तक बेटी से की नीचता, मां कहती: चुप रहना, बदनामी होगी
इसमें हैरानी की बात यह थी कि बाप द्वारा मासूम बेटी के साथ दुराचार किए जाने की जानकारी मां और परिवार के अन्य सदस्यों को भी थी, लेकिन फिर भी उन्होंने इस अन्याय के खिलाफ आवाज नहीं उठाई और उल्टा बेटी को ही चुप रहने को कहते रहे। जिसका नतीजा यह निकला कि बाप कई सालों तक बेटी से दुराचार करता रहा। इस बाप ने पहली बार तब बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया था, जब वह छठी कक्षा में पढ़ती थी।
