राजनीति

#विविध

April 13, 2025

हिमाचल में फिर डोली धरती, क्या आपने महसूस किए भूकंप के झटके?

चैन की नींद सो रहे थे कुछ लोग, मची अफरा-तफरी

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Earthquake

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटकों ने लोगों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। भूकंप के झटके मंडी और उसके आसपास के क्षेत्रों में महसूस किए गए हैं।

हिमाचल में फिर भूकंप

आपको बता दें कि जिस वक्त भूकंप आया उस वक्त कुछ लोग चैन की नींद सो रहे थे- क्योंकि आज रविवार है और ज्यादातर लोग घर पर ही है। भूकंप सुबह 9 बजकर 18 मिनट पर हुआ है। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए और अफरा-तफरी मच गई। लोग घबराकर सड़कों की ओर भागे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पहाड़ी से टकराकर पलटी बस, सवार थे 38 लोग; मची चीख-पुकार

कितनी रही भूकंप की तीव्रता?

रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मालॉजी के अनुसार, भूकंप की गहराई जमीन के अंदर पांच किलोमीटर रही। इस बार भूकंप का केंद्र मंडी में था। अभी तक इससे किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

लोगों ने महसूस किया भूकंप

बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने भूकंप महसूस किया हैं। भूकंप के हल्के झटके कई लोगों को महसूस हुए हैं। मगर भूकंप की तीव्रता अधिक ना होने के चलते कुछ लोगों को इसका पता नहीं चला है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : उप प्रधान की दादागिरी, जमीनी विवाद के लिए भाई-भाभियों को पीटा- दो की हालत नाजुक

बार-बार आता है भूकंप

आपको बता दें कि मंडी जिले के ज्यादातर क्षेत्र भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील हैं। यह जिला जोन-5 में आता है, जिसके कारण यहां पर बार-बार भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।

कैसे आता है भूकंप?

भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकरना है। धरती के अंदर सात प्लेट्स होती हैं- जो लगातार घूमती रहती हैं। जब यह प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां दबाव बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख