नाहन। हिमाचल प्रदेश में नशे के बढ़ते जाल के बीच सिरमौर जिला पुलिस ने पांवटा साहिब में एक अहम सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो युवकों को 8ण्4 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए नशे को बाइक के टूल बॉक्स में छिपा रखा था। लेकिन आरोपियों की यह चालाकी पुलिस के सामने नहीं चली। पुलिस ने प्लास्टिक लिफाफे में छिपाई नशे की खेप को बरामद कर लिया और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस को ऐसे मिली सफलता

घटना बीते रोज की है, जब पुलिस टीम बद्रीपुर क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि दो युवक अदरीश पुत्र नूर मोहम्मद निवासी भगवानपुर और शमशेर अली पुत्र रोशन अली निवासी मिश्रवाला  हेरोइन की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने यमुनानगर रोड पर जाल बिछाया। दोपहर करीब  साढ़े 12 बजे जैसे ही संदिग्ध बाइक वहां पहुंची, पुलिस ने उसे रोका और दोनों व्यक्तियों की तलाशी ली। बाइक के टूल बॉक्स से 8.4 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बादल फटने की घटनाओं पर होगी स्टडी- केंद्र ने भेजी टीम, आपदा स्थलों का भी करेगी दौरा

नेटवर्क से जुड़ी जानकारी हासिल करेगी पुलिस

दोनों युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन की रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि यह तस्करी किन लोगों के नेटवर्क से जुड़ी हुई है और इसकी जड़ें कहां तक फैली हैं।

 

यह भी पढ़ें : जॉब ट्रेनी स्कीम: 2 साल बाद सीखे काम के आधार पर होगी परीक्षा, फेल हुए तो जाएगी सरकारी नौकरी

प्रदेश में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति

यह घटना केवल एक गिरफ्तारी नहीं है, बल्कि प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार की एक चिंताजनक तस्वीर पेश करती है। हेरोइन, चिट्टा और अन्य नशीले पदार्थ अब शहरी क्षेत्रों से निकलकर छोटे कस्बों और ग्रामीण इलाकों तक अपनी पैठ बना चुके हैं। खासकर हिमाचल प्रदेश जैसे शांत और शिक्षित राज्य में नशा इस तरह से घर कर रहा है, यह युवाओं के भविष्य और सामाजिक ढांचे दोनों के लिए गंभीर खतरा बन चुका है।

 

यह भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट पहुंची हिमाचल सरकार, HC के पेड़ कटान आदेश को दी चुनौती- जनता में भी भारी रोष

 

हाल के वर्षों में हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा दर्ज मामलों में हेरोइनए चरस और सिंथेटिक ड्रग्स की मात्रा और गिरफ्तारी की संख्या में चिंताजनक बढ़ोतरी देखी गई है। सिरमौर, सोलन, ऊना, कांगड़ा जैसे जिलों में तो यह एक गंभीर सामाजिक समस्या बनती जा रही है।

सिरमौर पुलिस की चेतावनी

सिरमौर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों के खिलाफ उनका अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने जनता से भी अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत जानकारी दें।

 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।