नाहन। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला में पुलिस थाना के बाहर से चोरी हुआ टिप्पर पंजाब में एक कबाड़ी के पास छोटे छोटे टुकड़ों में मिला है। पुलिस ने इस टिप्पर को अवैध खनन के आरोप सीज किया था और सिरमौर जिला के कालांअब पुलिस थाना के पास खड़ा किया था। यहीं से शातिर इसे चोरी कर ले गए थे। अब पुलिस को यह टिप्पर छोटे छोटे टुकड़ों में पंजाब में मिला है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।  वहीं चोरी किए टिप्पर के टुकड़ों को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

अवैध खनन में पकड़ा था टिप्पर

दरअसल यह टिप्पर एचआर.37ई 5499 सिरमौर जिला के कालाअंब पुलिस ने 18 मई को अवैध खनन के आरोप में कब्जे में लिया था। 27 मई को कोर्ट ने इस टिप्पर को रिलीज करने के आदेश जारी किए थे। लेकिन मालिक को टिप्पर सौंपे जाने से पहले ही उसी रात यह टिप्पर पुलिस थाना कालाअंब के बाहर से चोरी हो गया। अब यह चोरी हुआ टिप्पर पंजाब से टुकड़ों में बरामद किया गया है। पुलिस ने एक कबाड़ की दुकान से टिप्पर के टुकड़े बरामद किए।

 

यह भी पढ़ें : BREAKING हिमाचल: युवक ने बीयर बोतल से रे*त दिया चचेरे भाई का गला, होटल में रूके थे दोनों

टुकड़ों में बरामद हुआ टिप्पर

पुलिस के अनुसार चोरी का यह मामला 27 मई को दर्ज किया गया था और जांच के दौरान 7 जून को पहली गिरफ्तारी की गई। पंजाब के खनौरी मंडी में कबाड़ का धंधा करने वाला साहिल गोयल इस मामले में गिरफ्तार किया गया। उसके कबाड़ के गोदाम से चोरीशुदा टिप्पर की बॉडी, 13 टायर व रिम, 2 बैटरियां और वायरिंग समेत कई पुर्जे बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि चोरी के बाद टिप्पर को पूरी तरह डिस्मैंटल कर दिया गया था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: बालिका आश्रम में 19 साल की युवती ने दी जा*न, आखिर क्या हुआ उसके साथ ?

दो आरोपी गिरफ्तार

दूसरा आरोपी गुरप्रीत पहले से ही हरियाणा की यमुनानगर जेल में एक अन्य अपराध के सिलसिले में बंद था। कालाअंब पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर उसे हिरासत में लेकर इस मामले में गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो यह मामला महज चोरी का नहीं बल्कि संगठित गिरोह से जुड़ा हो सकता है, जो भारी वाहनों की चोरियों में लिप्त हैं। आरोपियों से पूछताछ जारी है और कुछ और गिरफ्तारियां जल्द हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पंजाब के राज्यपाल और पत्नी की बिगड़ी तबीयत, रात में 2 बार काटे IGMC के चक्कर

45 लाख का था टिप्पर

यह टिप्पर हरियाणा के अंबाला जिले के उजल माजरी गांव निवासी मुख्त्यार पुत्र अमरनाथ का था। मुख्त्यार ने इस टिप्पर की कीमत 45 लाख रुपए बताई थी। वहीं टिप्पर के पूरी तरह से डिस्मैंटल किए जाने के चलते अब इसके मालिक को बीमा कंपनी से क्लेम भी नहीं मिलेगा। हालांकि दोनों आरोपी इस बात पर सहमत हैं कि वह चोरी किए टिप्पर की पूरी लागत का भुगतान करेंगे। लेकिन यह प्रक्रिया अदालत की अनुमति के बाद ही औपचारिक रूप से आगे बढ़ाई जा सकेगी। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें