#अपराध

June 13, 2025

BREAKING हिमाचल: युवक ने बीयर बोतल से रे*त दिया चचेरे भाई का गला, होटल में रूके थे दोनों

चंडीगढ़ से हिमाचल घूमने आए दोनों युवक होटल में रूके थे

शेयर करें:

Himachal Crime News

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से आज शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने अपने ही चचेरे भाई की गला रेत कर हत्या कर दी है। दोनों ही युवक रिश्ते में चचेरे भाई थे और चंडीगढ़ से शिमला घूमने के लिए आए थे। शिमला के होटल में ही हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

चचेरे भाई ने गला रेत कर दी हत्या

दरअसल शिमला जिला के संजौली में ढली टनल के पास ही एक निजी होटल में चंडीगढ़ के दो युवक ठहरे हुए थे। दोनों ही युवक 11 जून को होटल पहुंचे थे। बीती रात को दोनों युवकों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद एक युवक ने अपने ही चचेरे भाई के सिर पर पहले बीयर की बोतल दे मारी और फिर टूटी हुई कांच की बोतल से चचेरे भाई का गला रेत दिया। हत्या का यह आरोप चचेरे भाई पर लगा है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: बालिका आश्रम में 19 साल की युवती ने दी जा*न, आखिर क्या हुआ उसके साथ ?

चंडीगढ़ से शिमला घूमने आए थे दोनों युवक

मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ के सेक्टर 26 की ग्रेन मार्केट का एक युवक आकाश शर्मा और पंचकूला के सेक्टर 10 का युवक अर्जुन हिमाचल घूमने के लिए आए थे। 11 जून को यह दोनों युवक शिमला पहुंचे और यहां उन्होंने ढली टनल के पास एक निजी होटल में कमरा नंबर 302 में ठहरे हुए थे। बताया जा रहा है कि बीती रात को दोनों युवकों के बीच होटल के कमरे में ही किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। 

मामूली कहासुनी के बाद कर दी हत्या

दोनों के बीच मामूली कहासुनी कुछ ही देर में झगड़े में तब्दील हो गई। इस दौरान अर्जुन ने आकाश के सिर पर बीयर की बोतल दे मारी और फिर टूटी कांच की बोतल से आकाश का गला रेत कर हत्या कर दी। जिससे अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद अर्जुन आज सुबह करीब सवा पांच बजे होटल से निकला और बाइक पर सवार होकर भाग गया। जिसे बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पंजाब के राज्यपाल और पत्नी की बिगड़ी तबीयत, रात में 2 बार काटे IGMC के चक्कर

पुलिस ने कब्जे में लिया शव

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवकों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया। इसी दौरान एक युवक ने अपने ही चचेरे भाई की कांच की बोतल से गला रेत कर हत्या कर दी। वारदात की सूचना होटल कर्मचारियों ने पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और फॉरेंसिंक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल टीमेट मामले में अधिकारियों के खिलााफ FIR, ड्यूटी के वक्त करंट लगने से थम गई थी सांसें

हत्या के कारणों को खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं आरोपी युवक को हिरासत में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस हत्या के असली कारणों की जांच कर रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या के पीछे के असली कारणों का खुलासा हो सके। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है और होटल स्टॉफ से भी पूछताछ की जा रही है। मामले को लेकर ढली पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज कर आगामी जांच शुरू हो गई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के बागवानों को आढ़तियों ने ठगा : 14 करोड़ फंसे, SIT कर रही जांच- मंत्री ने बुलाई अहम बैठक

6 माह में 37 हत्याएं

बता दें कि हिमाचल की कानून व्यवस्था की हालत पतली होती जा रही है। प्रदेश में आए दिन हत्याओं के मामले सामने आ रहे हैं। जब से यह नया साल शुरू हुआ है यानी पहली जनवरी से अब तक इन छह माह में 37 लोगों की हत्या हो चुकी है। प्रदेश में आए दिन सामने आ रही हत्याओं के मामलों ने लोगांे को चिंता में डाल दिया है। 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख