कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर पुलिस ने चोरी के एक मामले को सुलझाते हुए 25 साल की एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के पास से चोरी किए गए सोने और चांदी के गहने भी बरामद कर लिए हैं।

पूछताछ में बताया, कहां छिपाए थे गहने

पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो उसने चोरी के सामान के बारे में जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर कमरे में ईंटों के बीच छिपाकर रखे गए सोने और चांदी के गहने बरामद किए गए।

 

यह भी पढ़ें : पिता नहीं रहे तो मां बनी सहारा, रीटा ने मेहनत के दम पर पास की UGC NET-JRF परीक्षा

सोने-चांदी के कई गहने बरामद

पुलिस के मुताबिक बरामद सामान में सोने की अंगूठियां, टॉप्स, बालियां, नथ और चेन शामिल हैं। इसके अलावा चांदी की माला, कंगन, पायल, बिछियां और अन्य गहने भी बरामद किए गए हैं।

29 अगस्त को कोर्ट में पेश होगी आरोपी

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला को 29 अगस्त 2026 को ACJM रामपुर की अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस कोर्ट से उसका रिमांड मांगेगी, ताकि मामले में आगे पूछताछ की जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

यह भी पढ़ें : आउटसोर्स कर्मियों के आएंगे अच्छे दिन! CM सुक्खू लाने जा रहे ठोस नीति, लॉटरी को बताया भाग्य

पुलिस ने युवती के खिलाफ केस किया दर्ज

पुलिस के अनुसार, 27 अगस्त 2026 को पुलिस थाना निरमंड में चोरी के मामले में BNS की धारा 305 और 331(3) के तहत केस दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 28 अगस्त को चाटी, निरमंड निवासी 25 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया।