शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में जिला शिमला से एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां पुलिस ने चेकिंग के दौरान नशे की खेप के साथ तीन तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

नशे के खिलाफ पुलिस कर रही थी चेकिंग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला शिमला के बालूगंज थाना क्षेत्र के शोघी इलाके का है। यहां पर बीते रविवार को पुलिस नशे के खिलाफ गश्त कर रही थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल मनीषा मित्तल ह.त्याकांड : 24 घंटे बाद भी आरोपी फरार, पति और भाई से पूछताछ

पुलिस को देख घबराए युवक

इस दौरान सामने से आ रही एक कार को जांच के लिए रोका। पुलिस को देख युवक घबरा गए। जब पुलिस ने युवकों से दस्तावेज मांगे तो वह बचने के लिए टालमटोल करने लगे। पुलिस को युवकों की हरकतें संदिग्ध लगी। जिसके बाद शक के आधार पर कार की गहन तलाशी ली गई। 

कार की तलाशी में मिला 15 ग्राम हेरोइन

पुलिस ने जब संदिग्ध वाहन की तलाशी ली तो उसमें सवार तीन युवकों के पास से करीब 15 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। नशीला पदार्थ मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत तीनों को हिरासत में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें-हिमाचल में बड़ा पेंशन घोटाला! मृ*तकों के खातों से निकाले लाखों, CBI तक पहुंचा मामला

तीनों आरोपियों की पहचान

  • अभिनव शर्मा (21), निवासी शिमला
  • लवेश गोयल (23), मूल निवासी जिला बिलासपुर, वर्तमान में शिमला में किराये पर रह रहा
  • शिवम सरसवाल (23), निवासी शिमला

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार तीनों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे इस नशे की खेप से किस तरह जुड़े हुए थे। इस मामले में पुलिस ने NDPS एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत केस दर्ज कर लिया है। साथ ही जिस वाहन में नशा ले जाया जा रहा था, उसे भी जब्त कर लिया गया है

यह भी पढ़ें- हिमाचल में एक ही दिन में 2 म.र्डर- पुल के नीचे मिली 26 वर्षीय युवक की देह, 3 अरेस्ट

सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि बरामद हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। माना जा रहा है कि इसके पीछे किसी बड़े नशा तस्करी गिरोह का हाथ हो सकता है।

क्या बोले ASP शिमला ? 

ASP शिमला गौरव सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को नियमानुसार अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार तेज किया जा रहा है ताकि युवाओं को इस जाल से बचाया जा सके।