शिमला/कांगड़ा। शांत और सुरक्षित माने जाने वाले हिमाचल प्रदेश में महज 10 घंटों के भीतर दो दिल दहला देने वाले हत्याकांड सामने आए हैं। इन घटनाओं ने प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। हैरानी की बात यह है कि दोनों ही हत्याआंे में हत्या के आरोपी मृतकों के परिवार के ही सदस्य हैं। एक ओर शिमला जिले के झाकड़ी में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया, तो वहीं कांगड़ा में एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों ही मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

झाकड़ी में भाई ने ली भाई की जान

पहला मामला शिमला जिले के झाकड़ी थाना क्षेत्र से सामने आया] जहां राई खड्ड स्थित श्मशान घाट के पास एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान अनिल कुमार उर्फ काकू (35), निवासी सराहन, रामपुर के रूप में हुई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बड़ा हा.दसा: स्कूली बच्चों को लेकर लौट रही कार गहरी खाई में गिरी, 6 थे सवार

 

प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिलने से हत्या की आशंका गहराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज की और संदेह के आधार पर मृतक के छोटे भाई विक्रम (34) को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने पुरानी रंजिश और शराब के नशे में अपने ही बड़े भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में यह भी पता चला कि हत्या से पहले दोनों भाईयों ने एक साथ बैठ कर शराब पी थी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: बिस्तर पर बेसुध पड़ी थी शालिनी, पंखे से लटक रहा था दुपट्टा- पीछे छूट गए 2 मासूम बच्चे

पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट

दूसरा सनसनीखेज मामला कांगड़ा जिले से सामने आया, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार आरोपी सन्नी कुमार अपनी पत्नी काल्टी देवी को एक तांत्रिक के पास ले गया था। देर शाम दोनों वापस रिश्तेदार के घर लौटे। रात करीब 3:30 बजे जब काल्टी देवी अपने तीन बच्चों के साथ सो रही थी, तभी आरोपी ने कुल्हाड़ी से उसका गला काटकर हत्या कर दी। वारदात के समय महिला का भाई दूसरे कमरे में सो रहा था। घटना का पता चलते ही उसने पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शराब के नशे में युवक ने किया कांड, बड़े भाई की छीन ली जिंदगी, श्मशान के पास फेंकी देह

तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। काल्टी देवी अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गई हैं, जिनके सिर से मां का साया उठ गया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कांगड़ा के एसपी अशोक रत्न ने पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद हत्या की वजह सामने आई है। वहीं, झाकड़ी मामले में पुलिस फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाकर जांच को आगे बढ़ा रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में भूकंप : सुबह-सुबह डोली धरती, घरों से बाहर भागे लोग- क्या आपने महसूस किए झटके?

कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था और सामाजिक ताने-बाने पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शांत माने जाने वाले हिमाचल में इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं, जिस पर गंभीर मंथन की जरूरत है।

 नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें