#अपराध

March 31, 2026

हिमाचल में दहेज की ब*लि चढ़ी शालिनी: पीछे छूटे दो मासूम, मां-बाप की शिकायत पर सास-ससुर अरेस्ट

दहेज के लिए परेशान करते थे सास-ससुर

शेयर करें:

 Crime News

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। पहले जहां इसे सामान्य घटना माना जा रहा था, वहीं अब मामले में नया मोड़ आ गया है। 

 

मृतका के मायके पक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि महिला की हत्या उसके सास-ससुर ने की है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शराब के नशे में युवक ने किया कांड, बड़े भाई की छीन ली जिंदगी, श्मशान के पास फेंकी देह

पुलिस में पिता ने दर्ज की शिकायत 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कांगड़ा के अंतर्गत आते जसौर गांव का है। मृतक महिला की पहचान शालिनी देवी के रूप में हुई है। उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी 20 नवंबर 2020 को जसौर निवासी गुलवंत कुमार के साथ की थी। 

दहेज के लिए परेशान करते थे सास-ससुर

पिता का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही शालिनी को उसके सास-ससुर द्वार दहेज के लगातार परेशान किया जा रहा थी। घटना वाली रात, यानी 29 मार्च को, शालिनी के पिता को देर रात एक फोन कॉल आया। यह कॉल शालिनी के पति का था, जो उस समय लुधियाना में काम कर रहा था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में भूकंप : सुबह-सुबह डोली धरती, घरों से बाहर भागे लोग- क्या आपने महसूस किए झटके?

मृतका के पति ने किया फोन 

उसने बताया कि शालिनी की अचानक तबीयत बिगड़ गई है और उसके नाक और मुंह से खून निकल रहा है। यह सुनकर परिवार वाले घबरा गए और तुरंत मौके के लिए रवाना हो गए। जब मायके पक्ष के लोग घर पहुंचे, तो वहां का दृश्य बेहद चिंताजनक था। शालिनी कमरे में बिस्तर पर बेहोशी की हालत में पड़ी हुई थी।

पंखे से बंधी, चुन्नी भी मिली

कमरे के अंदर एक चुन्नी भी मिली, जो पंखे से बंधी हुई थी और बीच से कटी हुई थी। इस स्थिति को देखकर परिवार के लोगों के मन में कई सवाल खड़े हो गए। mahila000

यह भी पढ़ें : हिमाचल : किराए के कमरे से लड़की को भगा ले गया पड़ोसी, कई बार की नीचता- अब मिली कड़ी सजा

दो बच्चों के सर से उठा मां का साया 

इस दुखद घटना से पूरा परिवार सदमे में है। बताया जा रहा है कि शालिनी अपने पीछे दो छोटे-छोटे बच्चों एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गई है, जो अब मां के साये से वंचित हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और मृतका के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने दर्ज की शिकायत 

ASP कांगड़ा बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटनास्थल से मिले सबूतों और मृतका के पिता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।उन्होंने बताया कि मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और बेटी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : किराए के कमरे से लड़की को भगा ले गया पड़ोसी, कई बार की नीचता- अब मिली कड़ी सजा

सास-ससुर पुलिस की हिरासत में 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका के सास-ससुर को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है, ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

 नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख